लाइव न्यूज़ :

Hockey World Cup: टीम इंडिया नीदरलैंड से हारकर बाहर, कोच ने खराब अंपायरिंग को ठहराया दोषी

By भाषा | Updated: December 14, 2018 09:34 IST

हार के बाद अंपायरिंग पर ऊंगली उठाते हुए भारतीय हॉकी टीम के कोच हरेंद्र सिंह ने कहा कि खराब अंपायरिंग ने एशियाई खेल के बाद उनकी टीम से कप जीतने का मौका भी छीन लिया।

Open in App

भुवनेश्वर, 14 दिसंबर। नीदरलैंड के हाथों विश्व कप क्वार्टर फाइनल में मिली हार के बाद अंपायरिंग पर ऊंगली उठाते हुए भारतीय हॉकी टीम के कोच हरेंद्र सिंह ने कहा कि खराब अंपायरिंग ने एशियाई खेल के बाद उनकी टीम से कप जीतने का मौका भी छीन लिया।

नीदरलैंड से 1-2 से हारने के बाद हरेंद्र ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा,‘‘मेरी समझ में नहीं आता कि अमित रोहिदास को दस मिनट का पीला कार्ड क्यों दिखाया गया, जबकि मनप्रीत को पीछे से धक्का मारने पर भी डच खिलाड़ी को कोई कार्ड नहीं मिला। हम एशियाई खेल के बाद विश्व कप जीतने का मौका भी खराब अंपायरिंग से गंवा गए।’’ 

हरेंद्र ने कहा,‘‘मैं इस हार के लिए माफी चाहता हूं, लेकिन जब तक अंपायरिंग का स्तर नहीं सुधरेगा, हम ऐसे ही नतीजों का सामना करते रहेंगे।

भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा,‘‘दो बड़े टूर्नामेंटों में हमारे साथ ऐसा हुआ। लोग हमसे पूछते हैं कि हम जीत क्यों नहीं रहे। हमारी टीम के प्रदर्शन में सुधार क्यों नहीं आ रहा लेकिन हम क्या जवाब दें।’’ 

हरेंद्र ने शिकायत दर्ज करने से इनकार करते हुए कहा,‘‘ मेरे करियर में किसी भी विरोध का नतीजा अच्छा नहीं रहा है। हम इसे गरिमा के साथ स्वीकार करते हैं लेकिन तटस्थ अंपायरिंग की भी मांग करते हैं। अंपायर का एक गलत फैसला किसी टीम की चार पांच साल की मेहनत पर पानी फेर देता है।’’ 

हार के बावजूद कोच ने अपने खिलड़ियों की तारीफ करते हुए कहा,‘‘ उन्होंने बराबरी से मुकाबला किया और मैं उनको सलाम करता हूं। दोनों टीमों ने काफी आक्रामक हॉकी खेली और कई बार आप सही पोजिशन पर नहीं रहते या स्टिक सही जगह नहीं होती तो यह सब होता रहता है। गोलकीपर के बिना भी जिस तरह से मेरे खिलाड़ी खेल, उनको सलाम है।’’

भविष्य के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा,‘‘ हमने विश्व कप तक की रणनीति बनाई थी। अब हॉकी इंडिया के साथ बैठकर आगे के बारे में सोचेंगे। हम प्रो लीग नहीं खेल रहे हैं लेकिन जहां भी होगी, हम जायेंगे ताकि टेस्ट मैच खेल सकें।’’

उधर डच कोच मैक्स कैलडेस ने अंपायरिंग की आलोचना को बेवजह बताते हुए कहा,‘‘ अंपायरों ने मैच नहीं खेला, हमने खेला और हम जीते। हारने के बाद इस तरह की बातें होती है लेकिन चैम्पियंस ट्रॉफी में फैसला हमारे खिलाफ गया था जब हमने भारत से ड्रॉ खेला। अंपायर अपना काम करते हैं और खिलाड़ी अपना।’’ 

डच कप्तान बिली बाकेर ने भी अंपायरिंग को सही ठहराते हुए कहा,‘‘ हमें अंपायरिंग से कोई शिकायत नहीं है। कई बार फैसले टीम के पक्ष में नहीं होते लेकिन उनका सामना करना पड़ता है। हमारी टीम बेहतर थी और हालात के अनुरूप खुद को ढालकर हमने अच्छा खेला।’’

टॅग्स :हॉकी वर्ल्ड कपहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...