लाइव न्यूज़ :

भारत के कोच पद से अचानक हटाए जाने पर दुख से ज्यादा हैरानी हुई थी: रोलैंट ऑल्टमेंस

By भाषा | Updated: November 29, 2018 17:56 IST

Roelant Oltmans: भारत के पूर्व कोच रोलैंट ऑल्टमेंस ने कहा है कि उन्हें अचानक कोच पद से हटाने जाने पर दुख से ज्यादा हैरानी हुई थी क्योंकि वह पांच साल कोच थे

Open in App

भुवनेश्वर, 29 नवंबर: रोलैंट ऑल्टमेंस के लिये भारत अब बीता हुआ अध्याय हो चुका है लेकिन नीदरलैंड्स के इस अनुभवी कोच ने कहा कि जिस तरीके से हॉकी इंडिया ने उन्हें निकाला, उससे उन्हें दुख से ज्यादा हैरानी हुई क्योंकि उन्हें भारतीय हॉकी को पांच साल दिये थे।

ऑल्टमेंस 2013 में भारतीय हॉकी के हाई परफार्मेंस निदेशक बने थे और उन्होंने भारतीय हॉकी को नये सिरे से खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई। उन्हें पिछले साल सितंबर में टीम के खराब नतीजों के बाद पद से हटा दिया गया था।

ऑल्टमेंस ने पीटीआई से कहा, 'मैं इस तरह हटाये जाने से दुखी नहीं था। यह कोचिंग का हिस्सा है लेकिन मैं हैरान जरूर था।' विश्व कप में भाग ले रही मलेशिया टीम के मुख्य कोच ऑल्टमेंस ने कहा, 'कई बार लोग फैसले लेते हैं और आपको उन्हें स्वीकार करना होता है।' 

कुछ पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि भारतीय हॉकी के लिये ऑल्टमेंस की मेहनत अब रंग ला रही है। ऑल्टमेंस ने कहा, 'मैंने करीब पांच साल तक भारत के लिये खुशी से काम किया। मुझे यहां बहुत मजा आया। भारत का हॉकी का वैभवशाली इतिहास है और मुझे खुशी है कि भारतीय हॉकी को नये सिरे से खड़े करने में मेरा योगदान रहा।' 

उन्होंने कहा, 'यह देखकर खुशी होती है कि इस दौरान भारतीय हॉकी का कद बढ़ा। यह नयी टीम और नया ग्रुप है। मैं एक मैच (मलेशिया के खिलाफ) को छोड़कर भारतीय हॉकी टीम को शुभकामना देता हूं।' 

विश्व कप में भारत की पदक उम्मीदों के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, 'मैं पहले भी कह चुका हूं कि विश्व कप विजेता दुनिया की शीर्ष छह टीमों में से आयेगा।' 

भारत इस समय विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर है। मलेशिया को पूल डी में पाकिस्तान, जर्मनी और नीदरलैंड्स के साथ रखा गया है जिसे पूल आफ डेथ माना जा रहा है। कोच ने कहा, 'हमने सीधा लक्ष्य रखा है कि पहले पूल आफ डेथ से बाहर निकलना है। यह काफी चुनौतीपूर्ण है। इसके बाद अगले लक्ष्य तय होंगे।' 

टॅग्स :हॉकी वर्ल्ड कपहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...