लाइव न्यूज़ :

हॉकी वर्ल्ड कप: 20 नवंबर से होगी उद्घाटन समारोह के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री, शाहरुख-रहमान करेंगे परफॉर्म

By सुमित राय | Updated: November 19, 2018 13:22 IST

ओडिशा में 28 नवंबर से शुरू हो रहे पुरुष हॉकी विश्व कप के उद्घाटन समारोह के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 20 नवंबर से शुरू होगी।

Open in App

भुवनेश्वर, 19 नवंबर। ओडिशा में 28 नवंबर से शुरू हो रहे पुरुष हॉकी विश्व कप के उद्घाटन समारोह के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 20 नवंबर से शुरू होगी। उद्घाटन समारोह भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम पर 27 नवंबर को होगा और विश्व कप के जश्न से जुड़े समारोह 28 नवंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम पर आयोजित किए जाएंगे।

सूत्रों ने बताया कि ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान दोनों जगहों पर परफॉर्म करेंगे, जबकि सुपरस्टार शाहरुख खान भी मौजूद होंगे। हॉकी इंडिया ने रविवार को बताया कि टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 20 नवंबर से शुरू होगी। भुवनेश्वर में उद्घाटन समारोह के करीब 10500 टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, जबकि 28 नवंबर के कार्यक्रम के 30000 टिकट बिकेंगे।

ऑफिशियल एंथम सॉन्ग का टीजर रिलीज

हाल ही में हॉकी वर्ल्ड कप के लिए ऑफिशियल एंथम सॉन्ग का टीजर रिलीज कर दिया गया है। हॉकी वर्ल्ड कप के इस एंथम को गुलजार ने लिखा है और एआर रहमान ने कंपोज किया है। 46 सेकंड के इस वीडियो में ओडिशा की सांस्कृतिक झलक और भारतीय टीम के खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। वीडियो में टीम इंडिया के हॉकी खिलाड़ियों के अलावा एआर रहमान और शाहरुख खान भी हॉकी स्टिक के साथ नजर आ रहे हैं।

28 नवंबर से 16 दिसंबर तक होगा आयोजन

बता दें कि हॉकी विश्व कप का आयोजन 28 नवंबर से ओडिशा में किया जाएगा, जबकि इसके उद्घाटन समारोह का आयोजन 27 नवंबर को होगा। इसके लिए भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम को खासतौर पर तैयार किया गया है। 28 नवंबर से शुरू होने इस टूर्नामेंट में लीग स्तर पर हर टीम तीन-तीन मैच खेलेगी। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 16 दिसंबर को खेला जाएगा। 16 दिसंबर को ही तीसरे स्थान के लिए भी मैच खेला जाएगा।

हॉकी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के मैच 

ग्रुप सी में मौजूद भारत का पहला मुकाबला 28 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से होगा। भारतीय टीम का दूसरा लीग मुकाबला दो दिसंबर को बेल्जियम के खिलाफ होगा। टीम इंडिया अपना अंतिम ग्रुप मैच आठ दिसंबर को कनाडा के खिलाफ खेलेगी। (एजेंसी भाषा से इनपुट के साथ)

टॅग्स :हॉकी वर्ल्ड कपहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...