लाइव न्यूज़ :

Hockey World Cup: ओडिशा की धरती पर इतिहास रच सकती है भारतीय हॉकी टीम: पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की

By भाषा | Updated: December 11, 2018 19:07 IST

Hockey World Cup: पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की ने कहा है कि भारतीय हॉकी टीम इस बार हॉकी वर्ल्ड कप में नया इतिहास रच सकती है

Open in App

भुवनेश्वर, 11 दिसंबर: आखिरी मिनटों में गोल गंवाने की कमजोरी से बचने के लिये डिफेंडरों को ‘पोजिशनिंग’ दुरुस्त रखने की सलाह देते हुए भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की ने कहा कि मौजूदा टीम 43 बरस बाद विश्व कप में पदक जीतकर इतिहास रच सकती है।

मौजूदा विश्व कप में अभी तक अपराजेय भारतीय हाकी टीम ने लीग चरण में शीर्ष पर रहकर क्वॉर्टर फाइनल के लिये क्वॉलिफाई किया जहां उसका सामना दुनिया की चौथे नंबर की टीम नीदरलैंड से हो सकता है। नीदरलैंड को कनाडा से क्रॉस-ओवर मैच खेलना है।

कभी भारतीय हॉकी की दीवार कहे जाने वाले महान डिफेंडर टिर्की ने कहा कि मौजूदा भारतीय टीम दुनिया की किसी भी टीम को हराने का माद्दा रखती है लेकिन उसे आक्रामक हॉकी खेलने के साथ् अपने डिफेंस को भी मजबूत रखना होगा।

टिर्की ने कहा, 'अभी तक हमने शानदार हॉकी खेली है और बेल्जियम जैसी मजबूत टीम के पूल में रहते सीधे क्वॉर्टर फाइनल के लिये क्वॉलिफाई किया जो अच्छा संकेत है। हमने मैदानी गोल के साथ अहम मैचों में पेनल्टी कॉर्नर पर भी गोल किये हैं लिहाजा हर विभाग में प्रदर्शन विश्व स्तरीय रहा है।' 

उन्होंने कहा कि कोच हरेंद्र सिंह की इस टीम की खूबी उसकी फिटनेस है जो उसे अतीत की टीमों से बेहतर करती है। उन्होंने कहा, 'भारतीय टीम की फिटनेस काबिले तारीफ है। खिलाड़ियों की मूवमेंट, रनिंग और रिफ्लैक्सेस अच्छे हैं और इससे प्रदर्शन में काफी फर्क आया है।' 

भारत के लिये सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके टिर्की ने कहा, 'नीदरलैंड दुनिया की सबसे आक्रामक टीमों में से है लेकिन भारतीय टीम अब शीर्ष टीमों को हरा रही है। हमें बस आखिरी क्षणों में गोल गंवाने से बचना होगा जिसके लिये डिफेंडरों की पोजिशनिंग दुरुस्त रहनी जरूरी है । ऐसा करने पर विरोधी स्ट्राइकरों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनेगा और वे हमला करने से पहले सोचेंगे।' 

यह पूछने पर कि टीम को नीदरलैंड के खिलाफ क्या टिप्स देंगे, उन्होंने कहा, 'डच खिलाड़ियों को गोल करने के लिये जगह देने से बचना होगा। इसके अलावा गेंद पर नियंत्रण में भी उनसे बेहतर रहना होगा।'

उन्होंने हॉकी के गढ़ बने भुवनेश्वर के दर्शकों को भी इस प्रदर्शन का श्रेय देते हुए कहा, 'भुवनेश्वर के दर्शक हॉकी के मुरीद हैं और भारतीय टीम के लिये तो उनका जोश टॉनिक का काम करता है। अब भारतीय टीम को चाहिये कि वे पदक जीतकर उन्हें तोहफा दें और मुझे लगता है कि यह टीम 43 बरस बाद विश्व कप में पदक जीतकर इतिहास रच सकती है। यह मौका उसे गंवाना नहीं चाहिये।' 

ओडिशा पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष टिर्की ने टूर्नामेंट को ओडिशा पर्यटन के लिये वरदान बताते हुए कहा कि इससे विश्व पर्यटन के मानचित्र पर ओडिशा की अलग पहचान बनी है। उन्होंने कहा, 'खेल पर्यटन के जरिये यहां आ रहे पर्यटकों को ओडिशा के विभिन्न ऐतिहासिक और धार्मिक स्थानों को देखने और ओडिया संस्कृति को समझने का मौका मिल रहा है। इससे निश्चित तौर पर पर्यटन को बल मिलेगा।' 

टॅग्स :हॉकी वर्ल्ड कपहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...