लाइव न्यूज़ :

Hockey World Cup: हमारा लक्ष्य बिना गोल खाए कनाडा को हराना है: भारतीय कोच हरेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: December 7, 2018 22:15 IST

Hockey World Cup: भारतीय कोच हरेंद्र सिंह ने कहा है कि वह कनाडा के खिलाफ क्लीन शीट के साथ जीत दर्ज करना चाहते हैं

Open in App

भुवनेश्वर, 07 दिसंबर: भारतीय हॉकी टीम के कोच हरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि वे पुरुष हॉकी विश्व कप में अन्य नतीजों पर निर्भरता के बिना ही आगे बढ़कर अपनी सफलता की कहानी लिखने की कोशिश करेगी। 

भारतीय टीम ने अभी तक एक जीत दर्ज की है और एक ड्रॉ खेला है जिससे वह पूल सी में बेहतर गोल औसत (प्लस चार) के बूते ओलंपिक रजत पदकधारी बेल्जियम से आगे शीर्ष पर है। 

भारत शनिवार को अपने अंतिम पूल मैच में कनाडा से खेलेगा जबकि बेल्जियम का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। चारों पूल से शीर्ष टीमें सीधे क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच जायेंगी जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें अंतिम आठ में प्रवेश करने के लिये एक दूसरे से क्रॉस ओवर मुकाबले खेलेंगी। 

हरेंद्र ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, 'हमारा लक्ष्य पूल में शीर्ष पर रहने का है, भले ही बेल्जियम और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच का नतीजा कुछ भी हो। हमारा भाग्य हमारे हाथों में है।' उन्होंने कहा, 'हम पूल में और गोल अंतर में अब भी दूसरे स्थान पर हैं, वे (कनाडा) निचले स्तर पर है। उन्हें हमारे स्तर तक आने दीजिये, तब देखेंगे। हमारा गोल औसत काफी बेहतर है।'

हरेंद्र ने कहा, 'हमें दो चीजों की उम्मीद है। एक तो शीर्ष पर रहें और दूसरा हम किसी से गोल नहीं खायें।' कोच ने साथ ही कहा कि भारत ने कनाडा के खिलाफ खेलने के लिये अलग तरह की शैली तैयार की है और वे इसे शनिवार को मैच में अपनाने की कोशिश करेंगे। 

उन्होंने भारत के ऑस्ट्रेलियाई विश्लेषक के बारे में कहा, 'कोच के तौर पर मैं हमेशा विश्लेषण करता हूं। ज्यादातर खिलाड़ी जो यहां आये हैं, क्रिस सिरिएलो ने ज्यादातर का सामना किया है। इसलिये वह जो सलाह देता है, वो काफी अहम है। हम कल कुछ अलग तरह की हॉकी खेलेंगे और खेल व परिस्थितियों के हिसाब से वैरिएशन करने की कोशिश करेंगे।'

टॅग्स :हॉकी वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय महिला हॉकी टीमः लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 तक अनुबंध?, आखिर क्यों 1 दिसंबर 2025 को मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

भारतएशिया कप हॉकी 2025ः 3 मैच और 22 गोल?, चीन पर 4-3, जापान पर 3-2 और कजाकिस्तान पर 15-0, 9 अंक के साथ शीर्ष पर टीम इंडिया

भारतIND VS AUS 2025: 15 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया दौरा, 24 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान, देखिए सूची

भारतपाकिस्तानी हॉकी टीम एशिया कप और जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए भारत आएगी, खेल मंत्रालय ने कहा-बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने के खिलाफ नहीं

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...