लाइव न्यूज़ :

हॉकी वर्ल्ड कप: भारत की हार के बाद कोच अपने बयान के कारण विवादों में फंसे, FIH कर सकता है कार्रवाई

By भाषा | Updated: December 15, 2018 16:40 IST

भारत को क्वॉर्टर फाइनल में नीदरलैंड्स से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद हरेंद्र सिंह ने अंपायरिंग को लेकर सवाल उठाये थे।

Open in App
ठळक मुद्देहॉकी वर्ल्ड कप-2018 के क्वॉर्टर फाइनल में नीदरलैंड्स से हारा था भारतभारत की हार के बाद कोच हरेंद्र सिंह ने अंपायरिंग पर उठाये थे सवाल

भुवनेश्वर: नीदरलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप क्वॉर्टर फाइनल में हारने के बाद अंपायरिंग पर असंतोष जताने वाले भारतीय कोच हरेंद्र सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के संकेत देते हुए अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने शनिवार को कहा कि वह उनके बयान की समीक्षा करेगा।

नीदरलैंड ने क्वॉर्टर फाइनल में भारत को 2–1 से हराया था। भारतीय कोच ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंपायर के कुछ फैसलों पर सवाल उठाते हुए कहा था, 'एशियाई खेलों के बाद विश्व कप में भी हमसे मौका छीन लिया गया। एफआईएच को अंपायरिंग का स्तर बेहतर करना चाहिये।' 

एफआईएच सीइओ थियरे वेल और अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि हार को गरिमा के साथ स्वीकार करना चाहिये और इस तरह की प्रतिक्रिया एफआईएच बर्दाश्त नहीं करेगा।

वेल ने कहा, 'हम अंपायरिंग को लेकर भारतीय कोच के बयान की समीक्षा करेंगे। इस तरह की चीजें एफआईएच में बर्दाश्त नहीं की जायेगी। हारने पर अंपायरों पर ऊंगली उठाना सरासर गलत है।' 

उन्होंने कहा, 'अंपायरों का काम आसान नहीं है और वे भी इंसान है । खेल में हार और जीत चलती है लेकिन हार को गरिमा के साथ स्वीकार करना आना चाहिये। हमने प्रेस कॉन्फ्रेंस के फुटेज मंगवाये हैं और हम देखेंगे कि आगे क्या करना है।' 

वहीं हॉकी इंडिया के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष बत्रा ने जूनियर विश्व कप 2016 विजेता कोच हरेंद्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकेत देते हुए कहा कि वह विश्व कप के बाद आईओए अध्यक्ष के रूप में इसकी समीक्षा करेंगे।

उन्होंने कहा, 'इस तरह के मसलों पर मेरी सख्त प्रतिक्रिया है । एक बार टूर्नामेंट खत्म होने के बाद मैं आईओए अध्यक्ष के रूप में इस पर बात करूंगा।' 

मई 2018 में भारतीय महिला हॉकी टीम को छोड़कर पुरूष टीम की कमान संभालने वाले हरेंद्र के मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने चैम्पियंस ट्राफी में रजत पदक जीता था। वह 2014 में जूनियर टीम के कोच बने थे जिसने दो साल बाद लखनऊ में विश्व कप जीता । वह सितंबर 2017 में महिला टीम के मुख्य कोच बने थे।

टॅग्स :हॉकी वर्ल्ड कपहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...