लाइव न्यूज़ :

Hockey World Cup: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8-1 से रौंदा, जीता ब्रॉन्ज मेडल

By भाषा | Updated: December 16, 2018 21:53 IST

Australia beat England: ऑस्ट्रेलिया ने जोरदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में इंग्लैंड को 8-1 से हराकर जीता ब्रॉन्ज मेडल

Open in App

भुवनेश्वर, 16 दिसंबर: टॉम क्रेग के तीन गोल की मदद से पिछले दो बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को इंग्लैंड को एकतरफा मुकाबले में 8 -1 से हराकर हॉकी विश्व कप में तीसरा स्थान हासिल कर लिया।

सेमीफाइनल में शूटआउट में नीदरलैंड्स से हारने का गम भुलते हुए तीन बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शुरू ही से आक्रामक खेल दिखाया। उसने पहले ही क्वॉर्टर में दो गोल की बढ़त बना ली जिससे इंग्लैंड दबाव में आ गया और अंत तक यह दबाव बना रहा।

आस्ट्रेलिया के लिये क्रेग ने हैट्रिक लगाते हुए नौवे, 19वें और 34वें मिनट में फील्ड गोल दागे। वहीं ब्लैक गोवर्स ने आठवें ही मिनट में पहला गोल करके ऑस्ट्रेलिया को बढ़त दिलाई। ट्रेंट मिटन ने 32वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर तब्दील करके स्कोर 4-0 कर दिया। इसके दो मिनट बाद ही ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दो गोल करके बड़ी जीत पर मुहर लगा दी। टिम ब्रांड और क्रेग ने ये गोल दागे।

इंग्लैंड के लिये एकमात्र गोल तीसरे क्वॉर्टर के आखिरी मिनट में बैरी मिडिलटन ने किया। ऑस्ट्रेलिया को आखिरी तीन मिनट में मिले दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर जेरेमी हैवर्ड ने  8 -1 से जीत तय की। मैन आफ द मैच क्रेग ने कहा कि उनकी टीम बड़ी जीत दर्ज करने के इरादे से ही उतरी थी।

उन्होंने कहा, सेमीफाइनल हारने के एक दिन बाद ही इस मैच के लिये टीम का मनोबल बढ़ाना कड़ी चुनौती थी लेकिन हम तय करके उतरे थे कि खाली हाथ नहीं लौटना है और बड़े अंतर से जीतना है।' 

पिछले दो विश्व कप में भी चौथे स्थान पर रही इंग्लैंड टीम को पदक के लिये चार साल और इंतजार करना होगा। उसने 1986 में विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया था।

टॅग्स :हॉकी वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय महिला हॉकी टीमः लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 तक अनुबंध?, आखिर क्यों 1 दिसंबर 2025 को मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

भारतएशिया कप हॉकी 2025ः 3 मैच और 22 गोल?, चीन पर 4-3, जापान पर 3-2 और कजाकिस्तान पर 15-0, 9 अंक के साथ शीर्ष पर टीम इंडिया

भारतIND VS AUS 2025: 15 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया दौरा, 24 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान, देखिए सूची

भारतपाकिस्तानी हॉकी टीम एशिया कप और जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए भारत आएगी, खेल मंत्रालय ने कहा-बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने के खिलाफ नहीं

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...