लाइव न्यूज़ :

Hockey World Cup: ओपनिंग सेरेमनी में दिखेगा माधुरी-शाहरुख का जलवा, जानें कहां और कब देख पाएंगे लाइव प्रसारण

By सुमित राय | Updated: November 27, 2018 12:40 IST

हॉकी वर्ल्ड कप के उद्घाटन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और इसका आयोजन ओडिशा के भुवनेश्वर में किया जाएगा।

Open in App

हॉकी वर्ल्ड कप के उद्घाटन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और इसका आयोजन ओडिशा के भुवनेश्वर में किया जाएगा। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान विश्व कप हॉकी उद्घाटन समारोह में आकर्षण का केंद्र होंगे। उद्घाटन समारोह में एआर रहमान भी शिरकत करेंगे।

धरती मां की भूमिका निभाएंगी माधुरी

ओडिशा के खेल सचिव विशाल देव ने बताया कि बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने सोमवार शाम को भुवनेश्वर पहुंची। वह मंगलवार को उद्धाटन समारोह में प्रस्तुति देंगी। उन्‍होंने बताया कि माधुरी ‘धरती का गीत' नामक नृत्य नाटिका में 1000 कलाकारों के साथ प्रस्तुति देंगी। इस नृत्य नाटिका की लेखिका और निर्देशिका नुपुर महाजन हैं और माधुरी इसमें धरती मां की भूमिका निभाएंगी।'

कटक में परफॉर्म करेंगे सलमान खान

शाहरुख खान के अलावा ओडिया फिल्मों के कलाकार सब्यसाची मिश्रा और अर्चिता साहू भी अपने कार्यक्रम पेश करेंगे। देव ने कहा, ‘बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने बुधवार को कटक में होने वाले दूसरे उद्घाटन समारोह में भाग लेने की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा कि मशहूर संगीत निर्देशक एआर रहमान भुवनेश्वर और कटक में कार्यक्रम पेश करेंगे।

कब होगा उद्घाटन समारोह

हॉकी वर्ल्ड कप के लिए उद्घाटन समारोह का आयोजन भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में होगा। कार्यक्रम की शुरुआत 27 सितंबर को शाम 5.30 से होगी, जिसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और दूरदर्शन पर किया जाएगा। वीडियो की लाइव स्ट्रीमिंग इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन के ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल और हॉटस्टार पर किया जाएगा।

यहां देख सकते हैं लाइव प्रसारण

28 नवंबर से 16 दिसंबर तक होगा आयोजन

बता दें कि हॉकी विश्व कप का आयोजन 28 नवंबर से ओडिशा में किया जाएगा, जबकि इसके उद्घाटन समारोह का आयोजन 27 नवंबर को होगा। इसके लिए भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम को खासतौर पर तैयार किया गया है। 28 नवंबर से शुरू होने इस टूर्नामेंट में लीग स्तर पर हर टीम तीन-तीन मैच खेलेगी। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 16 दिसंबर को खेला जाएगा। 16 दिसंबर को ही तीसरे स्थान के लिए भी मैच खेला जाएगा।

हॉकी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के मैच

ग्रुप सी में मौजूद भारत का पहला मुकाबला 28 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से होगा। भारतीय टीम का दूसरा लीग मुकाबला दो दिसंबर को बेल्जियम के खिलाफ होगा। टीम इंडिया अपना अंतिम ग्रुप मैच आठ दिसंबर को कनाडा के खिलाफ खेलेगी।

टॅग्स :हॉकी वर्ल्ड कपहॉकी इंडियाशाहरुख़ खानमाधुरी दीक्षितएआर रहमानसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'सांप्रदायिक' बयानबाजी के बाद अब एआर रहमान ने ऑस्कर जीतने को बताया एक 'बोझ'

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...