लाइव न्यूज़ :

हॉकी वर्ल्ड कप 2018: स्पेन को गोलकीपर कोर्टेस ने हार से बचाया, फ्रांस के खिलाफ मैच 1-1 से ड्रॉ

By भाषा | Updated: December 3, 2018 19:45 IST

स्पेन पूल के अपने अंतिम मैच में छह दिसंबर को न्यूजीलैंड से भिड़ेगा जबकि फ्रांस का सामना अर्जेंटीना से होगा।

Open in App
ठळक मुद्देस्पेन और फ्रांस अब भी नॉकआउट की रेस में बाकीदोनों टीमों के दो मैचों से अब एक-एक अंक, 6 दिसंबर को खेलेंगे आखिरी ग्रुप मैच

भुवनेश्वर: कप्तान और गोलकीपर क्विको कोर्टेस के पेनल्टी स्ट्रोक पर किये गये शानदार बचाव की मदद से स्पेन ने फ्रांस के खिलाफ सोमवार को पुरूष विश्व कप हॉकी का पूल-ए का मैच 1-1 से ड्रा करवाया यह मैच ड्रॉ छूटने से दोनों टीमें नाकआउट में पहुंचने की दौड़ में बनी हुई हैं। दोनों के दो मैचों में एक-एक अंक हैं। 

यह विश्व में आठवें नंबर के स्पेन और प्रतियोगिता में सबसे निचली रैंकिंग 20वें नंबर के फ्रांस के बीच मैच था लेकिन इसमें काफी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। फ्रांसीसी टीम ने अपनी विरोधी टीम को काफी कड़ी चुनौती दी। फ्रांस ने टिमोथी क्लेमेंट ने छठे मिनट में ही मैदानी गोल करके स्पेन को सकते में डाल दिया था। उसने तीसरे क्वॉर्टर तक यह बढ़त बनाये रखी। 

स्पेन ने मध्यांतर के बाद अच्छा खेल दिखाया। उसकी तरफ से अल्वारो इग्लेसियास से 48वें मिनट में बराबरी का गोल किया। फ्रांस के पास टूर्नामेंट का पहला बड़ा उलटफेर करने का सुनहरा मौका था लेकिन स्पेन के कप्तान कोर्टेस अपनी टीम के बचाव में आगे आये। 

स्पेन के रक्षक के गोलमुख पर बाधा पहुंचाने के कारण फ्रांस को वीडियो रेफरल के जरिये पेनल्टी स्ट्रोक मिला लेकिन कोर्टेस ने ह्यूगो जेनेस्टेट का शाट रोक दिया। स्पेन अपने पहले मैच में ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना से 3-4 से हार गया था जबकि फ्रांस को न्यूजीलैंड से 1-2 से हार झेलनी पड़ी थी। 

स्पेन पूल के अपने अंतिम मैच में छह दिसंबर को न्यूजीलैंड से भिड़ेगा जबकि फ्रांस का सामना अर्जेंटीना से होगा। 

टॅग्स :हॉकी वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय महिला हॉकी टीमः लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 तक अनुबंध?, आखिर क्यों 1 दिसंबर 2025 को मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

भारतएशिया कप हॉकी 2025ः 3 मैच और 22 गोल?, चीन पर 4-3, जापान पर 3-2 और कजाकिस्तान पर 15-0, 9 अंक के साथ शीर्ष पर टीम इंडिया

भारतIND VS AUS 2025: 15 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया दौरा, 24 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान, देखिए सूची

भारतपाकिस्तानी हॉकी टीम एशिया कप और जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए भारत आएगी, खेल मंत्रालय ने कहा-बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने के खिलाफ नहीं

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...