लाइव न्यूज़ :

Hockey World Cup: नीदरलैंड्स की ग्रुप-डी में जीत से शुरुआत, मलेशिया को 7-0 से रौंदा

By विनीत कुमार | Updated: December 1, 2018 19:22 IST

भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले गये इस मैच में नीदरलैंड्स के खिलाड़ियों ने शानदार हॉकी का प्रदर्शन किया।

Open in App

नई दिल्ली: जेरन हर्ट्जबर्गर के हैट्रिक गोल के दम पर नीदरलैंड्स ने शनिवार को हॉकी वर्ल्ड कप-2018 में जीत के साथ अपने अभियान का दमदार आगाज किया। नीदरलैंड्स ने ग्रुप-डी के पहले मैच में मलेशिया को 7-0 से मात दी। इसमें पांच फील्ड गोल रहे जबकि दो गोल पेनल्टी कॉर्नर से आये।

भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले गये इस मैच के पहले क्वॉर्टर में मलेशियाई टीम मुकाबला देती दिखी लेकिन इसके बाद अगले तीन क्वॉर्टर में नीदरलैंड्स के खिलाड़ियों ने शानदार हॉकी का प्रदर्शन किया। नीदरलैंड्स के खिलाड़ियों के बीच सटीक सामंजस्य और गेंद पर पकड़ का मलेशियाई खिलाड़ियो के पास कोई जवाब नहीं था। नीदरलैंड्स की ओर से जेरन ने तीन गोल दागे जबकि मिर्को प्रिसजर, मिंक वैन डेर, रॉबर्ट केंपर्म और थिरी ब्रिंकमैन ने एक-एक गोल दागा। 

नीदरलैंड्स की ओर से मैच का पहला गोल जेरन ने 12वें मिनट में दागा। रोबर्ट कैम्परमैन ने गेंद जेरन को पास की। जेरन ने भी कोई गलति नहीं करते हुए गेंद को मलेशियाई नेट में डाल दिया। हालांकि, रेफरी ने गोल की पुष्टि की के लिए रेफरल लिया और फैसला नीदरलैंड्स के खाते में गया। मलेशिया को पहले क्वॉर्टर के आखिरी मिनटों में एक पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन टीम बराबरी नहीं कर सकी।

दूसरे क्वॉर्टर में नीदरलैंड्स की टीम और खतरनाक नजर आई और लगातार आक्रमण के दम तक पहले हाफ तक 3-0 की बढ़त बना चुकी थी। दूसरा गोल नीदरलैंड्स के लिए 21वें मिनट में मिर्को ने किया। वहीं, जेरन ने 29वें मिनट में अपना दूसरा गोल करते हुए नीदरलैंड्स को 3-0 की बढ़त दिला दी।

नीदरलैंड्स की ओर से अगले चार गोल 35वें, 42वें, 57वें और 60वें मिनट में आये। वर्ल्ड रैकिंग में फिलहाल चौथे नंबर पर काबिज नीदरलैंड्स ने अब तक 1973, 1990 और 1998 में तीन वर्ल्ड कप जीते हैं।

टॅग्स :हॉकी वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय महिला हॉकी टीमः लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 तक अनुबंध?, आखिर क्यों 1 दिसंबर 2025 को मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

भारतएशिया कप हॉकी 2025ः 3 मैच और 22 गोल?, चीन पर 4-3, जापान पर 3-2 और कजाकिस्तान पर 15-0, 9 अंक के साथ शीर्ष पर टीम इंडिया

भारतIND VS AUS 2025: 15 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया दौरा, 24 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान, देखिए सूची

भारतपाकिस्तानी हॉकी टीम एशिया कप और जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए भारत आएगी, खेल मंत्रालय ने कहा-बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने के खिलाफ नहीं

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...