लाइव न्यूज़ :

हॉकी वर्ल्ड कप 2018: फ्रांस 28 साल बाद खेलेगा विश्व कप तो चीन पहली बार, जानिए टूर्नामेंट से जुड़ी 10 दिलचस्प बातें

By विनीत कुमार | Updated: November 24, 2018 07:52 IST

वर्ल्ड की नंबर एक और मौजूदा चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया की टीम जहां लगातार तीसरा खिताब जीतने की कोशिश करेगी वहीं, भारत भी कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

Open in App

नई दिल्ली:हॉकी वर्ल्ड कप-2018 का आगाज भुवनेश्वर में 28 नवंबर से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का फाइनल 16 दिसंबर को खेला जाना है। इस टूर्नामेंट में 16 टीमें खिताब के लिए दावेदारी पेश करेंगी।

एक ओर वर्ल्ड की नंबर एक और मौजूदा चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया की टीम जहां लगातार तीसरा खिताब जीतने की कोशिश करेगी वहीं, भारत भी इस बार अपने घर में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। भारत तीसरी बार हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा।

जानिए, हॉकी वर्ल्ड कप-2018 से जुड़ी दिलतस्प बातें- 

1. यह पहला वर्ल्ड है जिसमें चार क्वॉर्टर वाले नियम का इस्तेमाल किया जाएगा।

2. इस वर्ल्ड कप में 19 दिनों में 36 मैच खेले जाने हैं।

3. साल 2002 के बाद से यह पहला मेंस हॉकी वर्ल्ड कप है जिसमें 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

4. चीन पहली बार हॉकी के वर्ल्ड कप में खेलेगा।

5. फ्रांस 28 साल बाद एक बार फिर हॉकी वर्ल्ड कप खेलेगा। इससे पहले फ्रांस की टीम 1990 में आखिरी बार हॉकी वर्ल्ड कप खेली थी। फ्रांस इस टूर्नामेंट में रैकिंग में सबसे नीचे (20वें) की पायदान वाली टीम भी है।

6. एफआईएच रैकिंग में केवल दक्षिण कोरिया (14वें) और जापान (16वें) ऐसी टीमें हैं जो शीर्ष-16 की रैकिंग में होने के बावजूद हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हैं।

7. भारत जब टूर्नामेंट में 28 नवंबर को अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने उतरेगा तो भारतीय उप-कप्तान चिंगलेनसाना सिंह अपना 200वां इंटरनेशनल मैच खेलेंगे।

8. हॉकी वर्ल्ड कप का पहली बार आयोजन 1971 में हुआ था। उसे वर्ल्ड कप से लेकर अब तक जो ट्रॉफी विजेता टीम को दी जाती है उसे पाकिस्तान में बशीर मूजीद के द्वारा डिजाइन किया गया है।

9. भारत के मिडफील्डर 20 साल के हार्दिक सिंह साल 2013 में शुरू हुए हॉकी इंडिया लीग के दौरान मोहाली में एक बॉल बॉय थे।

10. हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे राज्य ओडिशा ने टूर्नामेंट से पहले भुवनेश्वर का कायाकल्प करने के लिए करीब 100 करोड़ रुपये का इस्तेमाल किया है।

टॅग्स :हॉकी वर्ल्ड कपहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...