लाइव न्यूज़ :

हॉकी वर्ल्ड कप: कनाडा, दक्षिण अफ्रीका और बेल्जियम के साथ भारत पूल-ए में

By IANS | Updated: February 28, 2018 18:25 IST

हॉकी विश्व कप के सारे मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस स्टेडियम की अभी मरम्मत जारी है।

Open in App

ओडिशा में आयोजित होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप-2018 के लिए मेजबान भारत को पूल-सी में कनाडा, दक्षिण अफ्रीका और बेल्जियम के साथ शामिल किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने बुधवार को हॉकी विश्व कप के लिए टीमों के लिए पूल की घोषणा कर दी है। इस टूर्नामेंट में पूल चरण के मुकाबले 28 नवंबर से 9 दिसम्बर तक खेले जाएंगे। ऐसे में हर दिन कलिंगा स्टेडियम में दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच शाम पांच बजे और दूसरा मैच सात बजे खेला जाएगा। 

कब-कब हैं भारत के मैच

पूल चरण में भारत की पहली भिड़ंत 28 नवम्बर को वर्ल्ड नम्बर-15 दक्षिण अफ्रीका से होगी। इसके बाद, भारत का सामना दो नवम्बर को वर्ल्ड नम्बर-3 और रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक विजेता बेल्जियम से, आठ दिसम्बर को वर्ल्ड-11 कनाडा को होगा। 

हॉकी विश्व कप के सारे मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस स्टेडियम की अभी मरम्मत जारी है, जो टूर्नामेंट के आयोजन से पहले पूरी हो जाएगी। इस स्टेडियम में एक समय पर कुल 16,000 दर्शक बैठ सकेंगे। 

इसके अलावा, इस टूर्नामेंट के लिए पूल-ए में वर्ल्ड नम्बर-2 अर्जेटीना, वर्ल्ड नम्बर-9 न्यूजीलैंड, वर्ल्ड नम्बर-8 स्पेन और वर्ल्ड नम्बर-18 फ्रांस को शामिल किया गया है। पूल-बी में विश्व रैंकिंग में शीर्ष वरीयता प्राप्त आस्ट्रेलिया, वर्ल्ड नम्बर-7 इंग्लैंड, वर्ल्ड नम्बर-10 आयरलैंड और वर्ल्ड नम्बर-17 चीन हैं। 

यूरोपियन चैम्पियंस और तीन हार विश्व चैम्पियन रह चुकी नीदरलैंड्स को दो बार की विश्व विजेता और वर्ल्ड नम्बर-5 जर्मनी, वर्ल्ड नम्बर-12 मलेशिया और वर्ल्ड नम्बर-13 पाकिस्तान के साथ पूल-डी में शामिल किया गया है। 

हर पूल में शीर्ष स्थान हासिल करने वाली प्रत्येक टीम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेगी। हालांकि, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें क्रॉस-ओवर मैच खेलेंगी, जो 10 और 11 दिसम्बर को खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 16 दिसम्बर को खेला जाएगा। इससे पहले 15 दिसम्बर को सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। 

टॅग्स :हॉकी वर्ल्ड कपहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय महिला हॉकी टीमः लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 तक अनुबंध?, आखिर क्यों 1 दिसंबर 2025 को मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

भारतऑपरेशन सिंदूर के बार टकराव जारी, पाकिस्तान ने 28 नवंबर से 28 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप से नाम लिया वापस

विश्वमहिला एशिया कप हॉकीः फाइनल में 4-1 से हार और टीम इंडिया ने विश्व कप में सीधे प्रवेश का मौका गंवाया

विश्वमहिला एशिया कपः जापान से 1-1 ड्रॉ, फाइनल में भारत, 14 सितंबर को चीन से टक्कर

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...