लाइव न्यूज़ :

Hockey World Cup: अंपायरिंग पर सवाल उठाने वाले वाले भारतीय कोच हरेंद्र सिंह को FIH ने लगाई फटकार

By भाषा | Updated: December 16, 2018 18:26 IST

Hockey World Cup: भारतीय कोच हरेंद्र सिंह को क्वॉर्टर फाइनल मैच के बाद अंपायरिंग निर्णयों की आलोचना के लिए अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने फटकरा लगाई है

Open in App

भुवनेश्वर, 16 दिसंबर: नीदरलैंड के खिलाफ विश्व कप क्वॉर्टर फाइनल मैच हारने के बाद अंपायरिंग पर सवाल उठाने वाले भारतीय हॉकी टीम के कोच हरेंद्र सिंह को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाकर आधिकारिक फटकार लगाई है।

नीदरलैंड से 2-1 से हारने के बाद हरेंद्र ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंपायरिंग के स्तर की आलोचना करते हुए कहा था कि खराब अंपायरिंग के कारण एशियाई खेलों के बाद विश्व कप में उनसे खिताब जीतने का मौका छीन लिया गया।

एफआईएच ने रविवार को जारी बयान में कहा, 'एफआईएच की तकनीकी टीम ने भारत के कोच हरेंद्र सिंह को आचार संहिता के लेवल 1.2.2 के उल्लंघन का दोषी पाया है। यह अंतरराष्ट्रीय मैच के संदर्भ में किसी प्रतियोगी या टीम या एफआईएच अधिकारी की सार्वजनिक तौर पर आलोचना या अनुचित टिप्पणी के संदर्भ में है । इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह टिप्पणी कब की गई।' 

तकनीकी टीम ने यह भी कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंपायरों को लेकर हरेंद्र का बयान अस्वीकार्य था और उन्होंने खुद आज हुई सुनवाई में यह बात स्वीकार की है। बयान में यह भी कहा गया कि इस सजा को एफआईएच रिकार्ड में रखेगा और हरेंद्र अगर भविष्य में इस गलती को दोहराते हैं तो इस पर गौर किया जायेगा।

टॅग्स :हॉकी वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय महिला हॉकी टीमः लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 तक अनुबंध?, आखिर क्यों 1 दिसंबर 2025 को मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

भारतएशिया कप हॉकी 2025ः 3 मैच और 22 गोल?, चीन पर 4-3, जापान पर 3-2 और कजाकिस्तान पर 15-0, 9 अंक के साथ शीर्ष पर टीम इंडिया

भारतIND VS AUS 2025: 15 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया दौरा, 24 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान, देखिए सूची

भारतपाकिस्तानी हॉकी टीम एशिया कप और जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए भारत आएगी, खेल मंत्रालय ने कहा-बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने के खिलाफ नहीं

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...