लाइव न्यूज़ :

Hockey World Cup 2018: बेल्जियम की जीत से शुरुआत, पहले मैच में कनाडा को हराया

By भाषा | Updated: November 28, 2018 19:56 IST

पहले दो क्वॉर्टर में बेल्जियम ने काफी तेज रफ्तार हाकी खेली लेकिन बाद में लय कायम नहीं रख सकी।

Open in App

भुवनेश्वर: ओलंपिक रजत पदक विजेता बेल्जियम ने हॉकी विश्व कप के उद्घाटन मैच में बुधवार को ग्रुप-सी के अपने पहले मैच में कनाडा को 2-1 से हरा दिया। दुनिया की तीसरे नंबर की टीम बेल्जियम का इस बेमेल मुकाबले में 11वीं रैंकिंग वाली कनाडा को हराना तय ही माना जा रहा था लेकिन टीम ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित नहीं किया।

पहले दो क्वॉर्टर में बेल्जियम ने काफी तेज रफ्तार हाकी खेली लेकिन बाद में लय कायम नहीं रख सकी। बेल्जियम के लिये तीसरे मिनट में फेलिक्स डेनायेर ने गोल दागा। वहीं 12वें मिनट में कप्तान थामस ब्रियेल्स ने गोल किया। उसे हालांकि रेफरल पर अमान्य करार दिया गया क्योंकि गोल के भीतर जाने से पहले गेंद उसके हाथ पर लगी थी। 

ब्रियेल्स ने 22वें मिनट में आर्थर वान डोरेन के मूव पर टीम का दूसरा गोल दागा। पहले दो क्वॉर्टर में कनाडा विरोधी गोल पर हमला नहीं कर सका लेकिन हाफ टाइम के बाद उसने वापसी की कोशिश की । 

अनुभवी मार्क पीयरसन ने 48वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल दागा। बेल्जियम ने मैच में चार पेनल्टी कार्नर गंवाये। कप्तान ब्रियेल्स ने कहा, 'हमने पहले हाफ में अच्छा खेला लेकिन कनाडा ने बाद में वापसी की जिससे हमें मुश्किलें पेश आई।'

अब बेल्जियम टीम दो दिसंबर को भारत से खेलेगी जबकि कनाडा का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।

टॅग्स :हॉकी वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय महिला हॉकी टीमः लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 तक अनुबंध?, आखिर क्यों 1 दिसंबर 2025 को मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

भारतएशिया कप हॉकी 2025ः 3 मैच और 22 गोल?, चीन पर 4-3, जापान पर 3-2 और कजाकिस्तान पर 15-0, 9 अंक के साथ शीर्ष पर टीम इंडिया

भारतIND VS AUS 2025: 15 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया दौरा, 24 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान, देखिए सूची

भारतपाकिस्तानी हॉकी टीम एशिया कप और जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए भारत आएगी, खेल मंत्रालय ने कहा-बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने के खिलाफ नहीं

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...