लाइव न्यूज़ :

Hockey World Cup: गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत आयरलैंड से, नजरें खिताबी हैट-ट्रिक पर

By भाषा | Updated: November 29, 2018 19:10 IST

Hockey World Cup 2018: तीन बार की विजेता गत चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम शुक्रवार को अपने पहले मैच में आयरलैंड से भिड़ेगी, नजरें जोरदार जीत पर

Open in App

भुवनेश्वर, 29 नवंबर:  लगातार तीसरा खिताब जीतने के इरादे से उतरी गत चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम हॉकी विश्व कप में शुक्रवार को अपने अभियान का आगाज आयरलैंड के खिलाफ करेगी। 

दुनिया की नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया का पूल बी के इस मैच में दसवीं रैंकिंग वाली आयरलैंड पर पलड़ा भारी होगा।

ऑस्ट्रेलिया ने तीन बार 1986, 2010 और 2014 में खिताब जीता है। ऑस्ट्रेलियाई टीम फिलहाल बदलाव के दौर से गुजर रही है जिसमें जैमी ड्वायेर और मार्क नोल्स जैसे खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम आयरलैंड को बड़े अंतर से हराकर शुरुआत करना चाहेगी।

ऑस्ट्रेलिया के पास दस नये खिलाड़ी हैं और टीम के सह कप्तान एरन जालेवस्की ने कहा कि वे इस मौके को एक चुनौती की तरह ले रहे हैं। 

उन्होंने कहा, 'यह बिल्कुल अलग टीम है। हमारे पास दस खिलाड़ी ऐसे हैं जो विश्व कप में पदार्पण कर रहे हैं। हमारे पास एक इकाई के रूप में विश्व कप जीतने का यह पहला मौका है लेकिन हम इसे दबाव की तरह नहीं ले रहे।' 

मुख्य कोच कोलिन बैच ने कहा, 'आयरलैंड से खतरा है। यहां कोई भी टीम उलटफेर कर सकती है। हम उन्हें हल्के में नहीं ले सकते।' 

दूसरी ओर आयरलैंड के पास खोने के लिये कुछ नहीं है और वह उलटफेर करने के इरादे से उतरेगी।  दूसरे मैच में इंग्लैंड का सामना चीन से होगा। 

टॅग्स :हॉकी वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय महिला हॉकी टीमः लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 तक अनुबंध?, आखिर क्यों 1 दिसंबर 2025 को मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

भारतएशिया कप हॉकी 2025ः 3 मैच और 22 गोल?, चीन पर 4-3, जापान पर 3-2 और कजाकिस्तान पर 15-0, 9 अंक के साथ शीर्ष पर टीम इंडिया

भारतIND VS AUS 2025: 15 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया दौरा, 24 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान, देखिए सूची

भारतपाकिस्तानी हॉकी टीम एशिया कप और जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए भारत आएगी, खेल मंत्रालय ने कहा-बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने के खिलाफ नहीं

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...