लाइव न्यूज़ :

Hockey World Cup: दो बार के चैम्पियन जर्मनी को हराकर बेल्जियम पहली बार सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: December 13, 2018 19:35 IST

पिछले विश्व कप में पांचवें स्थान पर रही बेल्जियम टीम पहली बार टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंची है।

Open in App
ठळक मुद्देबेल्जियम पहली बार हॉकी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मेंदो बार के चैम्पियन जर्मनी को बेल्जियम ने 2-1 से हराया

भुवनेश्वर: अनुभवी टॉम बून के बेहतरीन फील्ड गोल की मदद से दो बार की चैम्पियन जर्मनी को हराकर बेल्जियम ने पहली बार हॉकी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।  बेल्जियम ने जर्मनी को 2-1 से हराया।

यूरोपीय दिग्गजों के मुकाबलें में दोनों टीमों ने बराबरी का आक्रामक खेल दिखाया लेकिन बून के 51वें मिनट में किये गए गोल की मदद से दुनिया की तीसरे नंबर की टीम बेल्जियम ने बाजी मारी। 

पिछले विश्व कप में पांचवें स्थान पर रही बेल्जियम टीम पहली बार टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंची है। मैच के 51वें मिनट तक दोनों टीमें एक एक गोल से बराबरी पर थी। पहला गोल 14वें मिनट में जर्मनी के लिये दिएतेर लिनेकोगेल ने दागा। इसके चार मिनट बाद ही बेल्जियम के अलेक्जेंडर हेंडरिक्स ने पेनल्टी कार्नर तब्दील करके टीम को बराबरी पर ला दिया।

2002 और 2006 की चैम्पियन जर्मन टीम पिछली बार छठे स्थान पर रही थी। विश्व हॉकी में तेजी से उभरी बेल्जियम टीम ने हालांकि पहले ही मिनट से आक्रामक खेल दिखाया। उसे सातवें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला जिस पर गोल नहीं हो सका। इसके बाद 15वें मिनट में टीम को मिले लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर भी बेकार गए।

इस बीच पहले क्वॉर्टर के आखिरी मिनट में जर्मनी के निकलस वेलेन से गेंद लेकर दिएतेर ने गोल करके टीम को बढत दिलाई। दूसरे क्वॉर्टर की शुरूआत में ही बेल्जियम के लिये हेंडरिक्स ने पेनल्टी कार्नर पर बराबरी का गोल दागा।

तीसरा क्वार्टर गोलरहित रहा लेकिन चौथे क्वार्टर में बेल्जियम की फॉरवर्ड पंक्ति ने जबर्दस्त तालमेल का प्रदर्शन करते हुए बून के गोल की नींव रखी। कप्तान थॉमस ब्रिएल्स से ने सर्कल के ऊपर से गेंद लेकर शॉट लगाया जो चूक गया लेकिन रिबाउंड पर बून ने गेंद को गोल के भीतर डाल दिया।

टॅग्स :हॉकी वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय महिला हॉकी टीमः लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 तक अनुबंध?, आखिर क्यों 1 दिसंबर 2025 को मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

भारतएशिया कप हॉकी 2025ः 3 मैच और 22 गोल?, चीन पर 4-3, जापान पर 3-2 और कजाकिस्तान पर 15-0, 9 अंक के साथ शीर्ष पर टीम इंडिया

भारतIND VS AUS 2025: 15 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया दौरा, 24 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान, देखिए सूची

भारतपाकिस्तानी हॉकी टीम एशिया कप और जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए भारत आएगी, खेल मंत्रालय ने कहा-बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने के खिलाफ नहीं

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...