लाइव न्यूज़ :

हॉकी वर्ल्ड कप 2018: बेल्जियम और कनाडा की टीम में हुए बदलाव, ये है वजह

By भाषा | Updated: December 4, 2018 22:16 IST

बेल्जियम को पूल सी के अपने आखिरी मैच में शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है जबकि कनाडा का सामना मेजबान भारत से होगा।

Open in App

भुवनेश्वर: ओलंपिक रजत पदक विजेता बेल्जियम और कनाड़ा को यहां खेले जा रहे पुरूष हाकी विश्व कप के दौरान खिलाड़ियों को चोटिल होने के कारण मंगलवार को टीम में बदलाव करना पड़ा। 

बेल्जियम के ईमैनुएल स्टोकब्रोइक भारत के खिलाफ पूल सी के 2-2 से ड्रॉ हुए मैच में चोटिल हो गये थे। रविवार को खेले गये इस मैच के दौरान उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। टीम में उनकी जगह 22 साल के एंटोइने किना को शामिल किया गया है जिनके नाम 29 अंतरराष्ट्रीय मैच है। 

कनाडा को भी अब विश्व कप के मैचों में फारवर्ड खिलाड़ी ब्रेंडॉन परेरा की कमी खलेगी जो चोट के टूर्नामेंट में नहीं खेल पायेंगे। उनकी जगह 18 सदस्यीय टीम में 26 साल के फारवर्ड फ्लोरिस वान सॉन को शामिल किया गया। वान सॉन को 26 अंतरराष्ट्रीय मैचों का अनुभव है।

बेल्जियम को पूल सी के अपने आखिरी मैच में शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है जबकि कनाडा का सामना मेजबान भारत से होगा।

टॅग्स :हॉकी वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय महिला हॉकी टीमः लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 तक अनुबंध?, आखिर क्यों 1 दिसंबर 2025 को मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

भारतएशिया कप हॉकी 2025ः 3 मैच और 22 गोल?, चीन पर 4-3, जापान पर 3-2 और कजाकिस्तान पर 15-0, 9 अंक के साथ शीर्ष पर टीम इंडिया

भारतIND VS AUS 2025: 15 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया दौरा, 24 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान, देखिए सूची

भारतपाकिस्तानी हॉकी टीम एशिया कप और जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए भारत आएगी, खेल मंत्रालय ने कहा-बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने के खिलाफ नहीं

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...