लाइव न्यूज़ :

Hockey World Cup: ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना ने स्पेन को 4-3 से हराया, न्यूजीलैंड फ्रांस से मुश्किल से जीता

By भाषा | Updated: November 29, 2018 21:54 IST

Hockey World Cup: ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना ने हॉकी विश्व कप पूल ए के कड़े मुकाबले में स्पेन को 4-3 से हरा दिया, स्पेन ने ओलंपिक चैंपियन को दी कड़ी टक्कर

Open in App

भुवनेश्वर, 29 नवंबर: अगस्टीन माजिली और गोंजालो पेइलाट के दो-दो गोल की बदौलत ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना ने हॉकी विश्व कप के पूल ए के कड़े मुकाबले में गुरुवार को यहां स्पेन को 4-3 से हराया। 

वहीं एक अन्य मैच में आठवीं रैंक वाले न्यूजीलैंड ने 20वीं रैंक वाले फ्रांस को 2-1 से हरा दिया। इस मैच में जीत हासिल करने के लिए न्यूजीलैंड को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 

दोनों टीमों की विश्व रैंकिंग में भले ही छह स्थान का अंतर हो लेकिन दुनिया की आठवें नंबर की टीम स्पेन ने दूसरे नंबर की टीम अर्जेंटीना को पूरे मैच में परेशान किया। अर्जेंटीना को जीत दर्ज करने के लिए काफी पसीना बहाना बड़ा।

स्पेन ने तीसरे ही मिनट में अर्जेंटीना को हैरान करते हुए युवा एनरिक गोंजालेस के मैदानी गोल की बदौलत बढ़त बनाई। अर्जेंटीना के गोलकीपर युआन विवाल्डी के पास इस हमले का कोई जवाब नहीं था।

माजिली ने हालांकि एक मिनट बाद ही दाएं छोर से मिले क्रास को स्पेन के गोलकीपर क्विको कोर्टेस को छकाकर को गोल के अंदर डाल दिया। जोसेप रोमेयु ने 14वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्पेन को 2-1 से आगे किया लेकिन माजिली ने इस बार बायें छोर पर मिले पास को गोल में पहुंचाकर 15वें मिनट में स्कोर 2-2 कर दिया।

पहले क्वार्टर के अंतिम लम्हों में पेइलाट ने पेनल्टी कॉर्नर पर एक और गोल दागकर अर्जेंटीना को मैच में पहली बार 3-2 से बढ़त दिलाई। दूसरे क्वॉर्टर में भरसक कोशिशों के बावजूद कोई टीम गोल नहीं कर सकी। स्पेन ने तीसरे क्वॉर्टर के शुरुआती पांच मिनट में ही विन्स रुइज (35वें मिनट) के गोल की बदौलत स्कोर 3-3 कर दिया।

पेइलाट ने इसके बाद 49वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर अर्जेंटीना की बढ़त को 4-3 किया जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ। स्पेन ने बराबरी हासिल करने के काफी प्रयास किए। अंतिम चार मिनट में गोलकीपर को भी हटा दिया लेकिन अर्जेंटीना के डिफेंस को भेदने में टीम नाकाम रही।

अर्जेंटीना की टीम अपने अगले पूल मैच में तीन दिसंबर को न्यूजीलैंड से खेलेगी जबकि स्पेन का सामना इसी दिन फ्रांस से होगा।

टॅग्स :हॉकी वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय महिला हॉकी टीमः लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 तक अनुबंध?, आखिर क्यों 1 दिसंबर 2025 को मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

भारतएशिया कप हॉकी 2025ः 3 मैच और 22 गोल?, चीन पर 4-3, जापान पर 3-2 और कजाकिस्तान पर 15-0, 9 अंक के साथ शीर्ष पर टीम इंडिया

भारतIND VS AUS 2025: 15 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया दौरा, 24 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान, देखिए सूची

भारतपाकिस्तानी हॉकी टीम एशिया कप और जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए भारत आएगी, खेल मंत्रालय ने कहा-बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने के खिलाफ नहीं

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...