लाइव न्यूज़ :

पाक हॉकी टीम को दोहरा झटका, कप्तान रिजवान चोटिल, उपकप्तान पर एक मैच का प्रतिबंध

By भाषा | Updated: December 7, 2018 12:32 IST

पाकिस्तान हॉकी टीम के विश्व कप अभियान को दोहरा झटका लगा है।

Open in App

भुवनेश्वर, सात दिसंबर। पाकिस्तान हॉकी टीम के विश्व कप अभियान को दोहरा झटका लगा है। उसके कप्तान मोहम्मद रिजवान चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, जबकि उप कप्तान अहमद बट पर गलत तरीके से टैकल करने के लिए एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया। 

बट का निलंबन हालांकि पाकिस्तानी टीम प्रबंधन का नागवार गुजरा। उसके मैनेजर हसन सरदार ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के फैसले को पक्षपातपूर्ण करार दिया। 

मलेशिया ने बुधवार को 1-1 से ड्रॉ छूटे मैच में गलत तरीके से टैकल करने के लिये एफआईएच के पास शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद बट पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया।

सरदार ने वीडियो संदेश में कहा, ‘‘रिजवान सीनियर की उंगली में फ्रैक्चर हो गया है और वह टूर्नामेंट में आगे नहीं खेल पाएंगे।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक अहमद बट का सवाल है तो हमें कल नहीं बताया गया कि मलेशिया ने अपील की है। उन्होंने (एफआईएच) हमें बात में सूचित किया। हमें आज सुनवाई के लिये बुलाया गया। जिस घटना के लिये उस पर प्रतिबंध लगाया गया अगर हम वीडियो देखें तो उसमें कुछ भी गलत नजर नहीं आता है।’’ 

टॅग्स :हॉकी वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय महिला हॉकी टीमः लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 तक अनुबंध?, आखिर क्यों 1 दिसंबर 2025 को मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

भारतएशिया कप हॉकी 2025ः 3 मैच और 22 गोल?, चीन पर 4-3, जापान पर 3-2 और कजाकिस्तान पर 15-0, 9 अंक के साथ शीर्ष पर टीम इंडिया

भारतIND VS AUS 2025: 15 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया दौरा, 24 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान, देखिए सूची

भारतपाकिस्तानी हॉकी टीम एशिया कप और जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए भारत आएगी, खेल मंत्रालय ने कहा-बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने के खिलाफ नहीं

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...