लाइव न्यूज़ :

महिला हॉकी: जूनियर राष्ट्रीय हॉकी शिविर के लिए 33 खिलाड़ियों का चयन

By भाषा | Updated: July 5, 2019 15:59 IST

Junior Women’s National Coaching Camp: हॉकी इंडिया ने आठ जुलाई से बेंगलुरु में होने वाले जूनियर राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए 33 संभावित खिलाड़ियों का चयन किया है

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जुलाई: हॉकी इंडिया ने बेंगलुरु के भारतीय खेल प्राधिकरण परिसर में आठ जुलाई से शुरू होने वाले लड़कियों के जूनियर राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिये शुक्रवार को 33 संभावित खिलाड़ियों का चयन किया। यह शिविर चार सप्ताह तक चलेगा और तीन अगस्त को समाप्त होगा।

शिविर कोच बलजीत सिंह सैनी की निगरानी में चलाया जाएगा। भारतीय टीम ने आयरलैंड में चार देशों का कैंटर फिट्जगेराल्ड अंडर-21 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट जीता था। इसके बाद उसने बेलारूस में भी जीत दर्ज की थी।

कोच सैनी का मानना है कि आयरलैंड और बेलारूस के दौरे से टीम का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा, ‘‘टीम ने हाल में आयरलैंड और बेलारूस के दौरों में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने जिस तरह से खेल दिखाया उससे मैं काफी संतुष्ट हूं और इस राष्ट्रीय शिविर से हमें सही दिशा में आगे बढ़ते रहने के लिये काम करने का मौका मिलेगा।’’ 

टॅग्स :हॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...