लाइव न्यूज़ :

श्रीजेश और रानी साल के आखिर तक बने रहेंगे कप्तान, हॉकी इंडिया की घोषणा

By भाषा | Updated: April 27, 2018 17:38 IST

चोट के कारण पिछले साल अधिकतर समय बाहर रहने वाले श्रीजेश हाल में गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में टीम का हिस्सा थे।

Open in App

नई दिल्ली, 27 अप्रैल: हॉकी इंडिया ने भारतीय टीमों में शीर्ष स्तर पर स्थायित्व प्रदान करने के लिये गोलकीपर पी आर श्रीजेश को सीनियर पुरूष टीम और रानी को सीनियर महिला टीम का इस साल के आखिर तक कप्तान नियुक्त करने का फैसला किया। 

चोट के कारण पिछले साल अधिकतर समय बाहर रहने वाले श्रीजेश हाल में गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में टीम का हिस्सा नहीं थे। तब टीम की अगुवाई मनप्रीत सिंह ने की थी। इस तरह से श्रीजेश लंबे समय बाद टीम की कमान संभालेंगे। वह जकार्ता में 18 अगस्त से दो सितंबर तक होने वाले एशियाई खेलों के अलावा 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक भुवनेश्वर में होने वाले विश्व कप में भी टीम की अगुवाई करेंगे। 

रानी 2018 के बाकी सभी टूर्नामेंटों में कप्तान बनी रहेंगी जिनमें लंदन में जुलाई में होने वाला महिला हाकी विश्व कप और 18वें एशियाई खेल भी शामिल हैं। (और पढ़ें- IPL 2018: गेल को पंजाब ने नीलामी में सबसे कम पैसे बचे रहने के बावजूद कैसे खरीदा, जानिए)

श्रीजेश को 2016 में एफआईएच चैंपियन्स ट्रॉफी में कप्तान बनाया गया था और उनकी अगुवाई में टीम ने ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीता था। इसके अलावा वह रियो ओलंपिक 2016 में भी टीम के कप्तान थे लेकिन 2017 में सुल्तान अजलान शाह कप के दौरान उनके दायें घुटने में चोट लग गयी थी। ऐसे समय में उन्होंने जूनियर विश्व कप के लिये विकास दहिया और कृष्ण पाठक जैसे गोलकीपरों को तैयार करने का जिम्मा उठाया। 

श्रीजेश ने नई दिल्ली में जनवरी में खेले गये चार देशों के आमंत्रण हाकी टूर्नामेंट में वापसी की थी। भारत इस टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर रहा था।  रानी की अगुवाई में भारत ने एशिया कप जीता था। उनके नेतृत्व में ही टीम राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही थी। 

हाकी इंडिया के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा, 'बेहतरीन खिलाड़ी होने के साथ ही श्रीजेश और रानी का टीम में बहुत सम्मान भी है। इन दोनों ने जोशो खरोश के साथ टीम की अगुवाई की और हम उनके अनुभव का लाभ उठाने में विश्वास करते हैं। वे दोनों इस पूरे साल यह जिम्मेदारी निभाएंगे जिसमें टीम को विश्व कप और एशियाई खेल जैसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट खेलने हैं।'

उन्होंने कहा, 'साल के अंत तक एक खिलाड़ी को कप्तान बनाये रखने की घोषणा के पीछे का उद्देश्य दोनों टीमों में स्थायित्व प्रदान करना है।' (और पढ़ें- IPL मैच में सीटियां बजाती नजर आई ये एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हो रही वायरल)

टॅग्स :हॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...