लाइव न्यूज़ :

हॉकी: न्यूजीलैंड में टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम घोषित, 8 महीने बाद श्रीजेश की वापसी

By विनीत कुमार | Updated: January 8, 2018 20:51 IST

न्यूजीलैंड में 17 जनवरी से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम बेल्जियम, जापान और मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलेगी।

Open in App

न्यूजीलैंड में 17 जनवरी से शुरू हो रहे चार देशों के टूर्नामेंट के लिए हॉकी इंडिया ने भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। चोट के कारण बाहर चल रहे स्टार गोलकीपर पीआर श्रीजेश की करीब 8 महीने बाद वापसी हुई है।  न्यूजीलैंड में 17 जनवरी से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम बेल्जियम, जापान और मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलेगी। भारतीय टीम का नेतृत्व 25 वर्षीय मिडफील्डर मनप्रीत सिंह करेंगे, वहीं चिंग्लेसाना सिंह कंगुजाम उप-कप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे। 

श्रीजेश से साथ युवा गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक भी टीम में होंगे। पाठक 2016 में जूनियर विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। 

टीम के मुख्य कोच शुअर्ड मरेन ने कहा, 'टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ी दोनों ही शामिल हैं। ये खिलाड़ी विश्व स्तरीय टीमों के खिलाफ अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। यह साल हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस साल हम कई बड़े टूर्नामेंटों में हिस्सा लेंगे। इसलिए, हमारा मुख्य लक्ष्य उच्च स्तरीय टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना होगा।'

मरेन ने कहा कि टीम इस टूर्नामेंट को अप्रैल में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए तैयारी के एक अवसर के रूप में देख रही है। 

इस बीच, एचआई के हाई परफार्मेस डायरेक्टर डेविड जॉन ने कहा, 'इस टूर से हमारे कुछ युवा खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा। इस टीम में शामिल चार खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण करेंगे।'

भारतीय टीम:

गोलकीपर: पी.आर. श्रीजेश, कृष्ण बहादुर पाठक

डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, गुरिंदर सिंह, वरुण कुमार, रुपिंदर पाल सिंह, बीरेंद्र लाकड़ा

मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह (कप्तान), चिंग्लेसाना सिंह कंगुजाम (उप-कप्तान), विवेक सागर प्रसाद, हरजीत सिंह, नीलकंठ शर्मा, सिमरनजीत सिंह, सतबीर सिंह 

फॉरवर्ड: दिलप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अरमान कुरैशी 

टॅग्स :हॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...