लाइव न्यूज़ :

FIH Series Finals: सेमीफाइनल में जापान से भिड़ेगी टीम इंडिया, भारत को इन चीजों का होगा फायदा

By भाषा | Updated: June 13, 2019 15:57 IST

एशियाई चैंपियन जापान जैसी टीम एफआईएच सीरीज फाइनल्स हॉकी टूर्नामेंट में शुक्रवार को यहां भारत को कड़ी चुनौती देगी।

Open in App
ठळक मुद्देएफआईएच सीरीज फाइनल्स हॉकी टूर्नामेंट में भारत का सामना जापान से होगा।फाइनल में पहुंचने वाली टीमें ओलंपिक क्वालिफायर्स के लिये क्वालिफाई करेंगी।

भुवनेश्वर, 13 जून। एशियाई चैंपियन जापान जैसी टीम एफआईएच सीरीज फाइनल्स हॉकी टूर्नामेंट में शुक्रवार को यहां भारत को कड़ी चुनौती देगी लेकिन मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम सेमीफाइनल मुकाबले में घरेलू परिस्थितियों के कारण जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी। भारत ने नये कोच ग्राहम रीड की देखरेख में टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में कम रैंकिंग वाले प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की लेकिन उसने अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं दिखाया है।

टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली टीमें इस साल अक्टूबर - नवंबर में होने वाले एफआईएच ओलंपिक क्वालिफायर्स के लिये क्वालिफाई करेंगी। भारत ने पूल चरण में रूस और उज्बेकिस्तान को 10-0 से करारी शिकस्त दी और फिर पोलैंड को 3-1 से पराजित किया। मनप्रीत सिंह के नेतृत्व वाली टीम का प्रदर्शन हालांकि प्रभावशाली नहीं रहा है। मनप्रीत की अगुवाई में मध्यपंक्ति ने अच्छा खेल दिखाया लेकिन अग्रिम पंक्ति भारत के लिये चिंता का विषय बनी हुई है। भारत ने तीनों मैचों में गोल करने के कई मौके बनाये लेकिन उसने इनमें से अधिकतर को गंवा दिया। आकाशदीप सिंह को छोड़कर कोई भी अन्य स्ट्राइकर टूर्नामेंट में अब तक खतरनाक नजर नहीं आया। मनदीप सिंह और युवा गुरसाहिबजीत सिंह ने जहां टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया वहीं चोट से उबरने के बाद वापसी करने के बाद रमनदीप सिंह अपनी लय में नहीं दिखे। भारतीय कोच रीड ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि हमने कई मौके बनाये लेकिन हमें फिनिशिंग जैसे मूल कौशल पर काम करने की जरूरत है। यह ऐसा क्षेत्र है जिसमें हमें सुधार करना होगा। ’’ भारतीय रक्षापंक्ति को भी अभी तक कोई चुनौती नहीं मिली है। पोलैंड एकमात्र ऐसी टीम थी जिसने उसके लिये थोड़ी परेशानी खड़ी की। दोनों गोलकीपर पी आर श्रीजेश और कृष्ण बहादुर पाठक पूल मैचों में दर्शक ही बने रहे लेकिन जापान के खिलाफ तस्वीर भिन्न हो सकती है। एशियाई खेलों के चैंपियन ने भारत को पिछले दो मुकाबलों में कड़ी चुनौती दी भले ही उसे हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पिछले साल दोहा में एशियाई चैंपियन्स ट्राफी के सेमीफाइनल में जापान को 3-2 से हराया था जबकि इस साल के शुरू में अजलन शाह कप में उसने 2-0 से जीत दर्ज की थी। जापान के पास गंवाने के लिये कुछ भी नहीं है। उसकी टीम मेजबान और महाद्वीपीय चैंपियन होने के कारण पहले ही ओलंपिक में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। वह तोक्यो में होने वाले खेलों के लिये तैयारियों की दृष्टि से इस टूर्नामेंट में खेल रही है। पूल चरण में जापान का प्रदर्शन प्रभावशाली नहीं रहा और वह कम रैंकिंग वाले अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर रहा। विश्व में 18वें नंबर के जापान ने हालांकि बुधवार को क्रास ओवर में पोलैंड को 6-2 से करारी शिकस्त दी थी। भाषा पंत पंत

टॅग्स :हॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...