लाइव न्यूज़ :

विश्व कप हॉकी: भुवनेश्वर में फैंस को टिकटों के बदले मिली लाठियां, 27 नवंबर को होगा उद्घाटन

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 17, 2018 08:54 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 17 नवंबर। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों का टिकट हासिल करने वाले दर्शकों पर लाठियां भांजने की घटनाएं तो आम हैं लेकिन हॉकी के फैंस के साथ इस तरह घटनाएं आश्चर्यचकित करती हैं। 28 नवंबर से भुवनेश्वर में हॉकी वर्ल्ड कप का रोमांच शुरू होगा। महज 12 दिन बचे हैं। 27 नवंबर को उद्घाटन समारोह होना है जिसमें बॉलीवुड सितारे अपनी परफॉर्मेंस देंगे।

वर्ल्ड कप के मैचों से पहले उद्घाटन समारोह की टिकटों को लेकर हॉकी फैंस में खासा उत्साह है। वे इस पल का गवाह बनने के लिए टिकटों की जुगत में लगे हैं। कलिंगा स्टेडियम के बाहर टिकट काउंटरों पर लंबी लाइन में लगे फैंस को टिकटों के बदले लाठियां खाने को मिलीं।

घटना गुरुवार सुबह की है। कलिंगा स्टेडियम के बाहर स्थिति उस समय बिगड़ गई, जब 27 नवंबर के हॉकी वर्ल्ड कप के उद्घाटन समारोह की टिकट न मिलने पर लंबी कतार में खड़े हॉकी फैंस ने हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच कुछ शरारती तत्वों ने मौके का फायदा उठाते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी।

शरारती तत्वों ने स्टेडियम के गेट नंबर-9 पर बैरिकेड्स के अलावा टिकट काउंटरों पर भी तोड़फोड़ की। हालात नियंत्रण से बाहर होते देख वहां मौजूद पुलिस ने मोर्चा संभाला और हालात काबू करने के लिए वहां खड़े लोगों पर लाठियां भांजी और उन्हें वहां से खदेड़ा।

पुलिस की कार्रवाई से नाराज हॉकी फैंस की मानें तो आयोजकों ने उन्हें बताया था कि गुरुवार से उद्घाटन समारोह की टिकटें बेची जाएंगी। इसके चलते स्टेडियम के बाहर रात से ही टिकट काउंटरों पर लोगों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई। लोगों की मानें तो आयोजकों ने एकदम टिकटें न होने का नोटिस लगा दिया।

टॅग्स :हॉकी वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय महिला हॉकी टीमः लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 तक अनुबंध?, आखिर क्यों 1 दिसंबर 2025 को मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

भारतएशिया कप हॉकी 2025ः 3 मैच और 22 गोल?, चीन पर 4-3, जापान पर 3-2 और कजाकिस्तान पर 15-0, 9 अंक के साथ शीर्ष पर टीम इंडिया

भारतIND VS AUS 2025: 15 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया दौरा, 24 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान, देखिए सूची

भारतपाकिस्तानी हॉकी टीम एशिया कप और जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए भारत आएगी, खेल मंत्रालय ने कहा-बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने के खिलाफ नहीं

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...