CWG 2018: पुरुष हॉकी में भारत की रोमांचक जीत, वेल्स को दूसरे मैच में 4-3 से हराया

By विनीत कुमार | Published: April 8, 2018 05:58 PM2018-04-08T17:58:44+5:302018-04-08T18:03:22+5:30

दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला और आखिरी तीन मिनट में तीन गोल हुए।

commonwealth games 2018 india men hockey team beat wales in second match | CWG 2018: पुरुष हॉकी में भारत की रोमांचक जीत, वेल्स को दूसरे मैच में 4-3 से हराया

Commonwealth Games 2018 day 3

नई दिल्ली, 8 अप्रैल: पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच ड्रॉ खेलने के बाद भारत ने रविवार को अपने दूसरे ग्रुप मैच में वेल्स को बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में 4-3 से हरा दिया। वेल्स के चुनौती के सामने भारत की ओर से आखिरी मिनटों में एसवी सुनील ने गोल कर निर्णायक बढ़त दिलाई। 

इसके अलावा दलप्रीत सिंह, मंदीप सिंह और हरमप्रीत सिंह ने भी एक-एक गोल दागा। वहीं, वेल्स के लिए तीनों गोल गारेथ फरलोंग ने 17वें, 44वें और 57वें मिनट में दागा।

दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला और आखिरी तीन मिनट में तीन गोल हुए। भारत के हरमनप्रीत ने 56वें मिनट में गोल कर 3-2 की बढ़त बनाई लेकिन अगले ही मिनट में वेल्स ने स्कोर बराबर कर दिया।

ऐसा लग रहा था कि पिछली बार की इस तरह इस बार भी भारत को ड्रॉ से संतोष करना पड़ेगा लेकिन 59वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर भारतीय टीम ने जीत पक्की कर ली। (और पढ़ें- CWG 2018: शूटिंग में मनु भाकर ने गोल्ड, हिना सिद्धू ने सिल्वर पर लगाया निशाना)

बता दें कि पहले क्वॉर्टर में कोई गोल नहीं हो सका। हालांकि, इसके ठीक बाद 16वें ही मिनट में दिलप्रीत सिंह ने एसवी सुनील के पास को शानदार तरीके से गोल में तब्दील कर भारत को बढ़त दिला दी। हालांकि, भारत की यह बढ़त ज्यादा देर कायम नहीं रही और अगले ही मिनट में मिले पेनाल्टी कॉर्नर को गैरेथ फुरलोंग ने गोल में बदल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

भारत ने इसके बाद आक्रमण और तेज किया और 27वें मिनट में मंदीप सिंह ने गोल कर भारत को एक बार फिर आगे कर दिया। हाफ टाइम तक यह बढ़त कायम रखने के बाद भारत को 44वें मिनट में झटका लगा। वेल्स को पेनाल्टी कॉर्नर मिला और गेराथ फरलोंग के शॉट पर गेंद अमित रोहिदास के पैर के नीचले हिस्से में लगकर गोल पोस्ट में समा गई। भारत को भी इसके बाद दो पेनाल्टी कॉर्नर मिले लेकिन दोनों ही मौकों पर वेल्स ने खतरे को टाल दिया। (और पढ़ें- CWG 2018: साइना के शानदार प्रदर्शन से भारत बैडमिंटन मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में)

Web Title: commonwealth games 2018 india men hockey team beat wales in second match

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे