लाइव न्यूज़ :

महिलाओं के बाद रूस को रौंदकर ओलंपिक में पहुंची भारतीय पुरुष हाकी टीम, 7-1 से हराया

By भाषा | Updated: November 3, 2019 00:04 IST

आकाशदीप ने 23वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल करके भारत को बढ़त दिला दी। इसके बाद भारतीय टीम ने रूस पर दबाव बनाया और मध्यांतर से एक मिनट पहले आकाशदीप ने अपना दूसरा गोल दाग दिया। मध्यांतर तक भारत के पास कुल योग में 7-3 की मजबूत बढ़त थी।

Open in App
ठळक मुद्देविश्व में पांचवें नंबर पर काबिज भारतीय पुरुष टीम ने विश्व में 22वें नंबर के रूस को पहले चरण के मैच में 4-2 से हराया था। इससे पहले महिला टीम ने अमेरिका को कुल योग में 6-5 से हराकर तोक्यो ओलंपिक में अपनी जगह पक्की थी।

ओलंपिक में आठ बार के चैंपियन भारत ने दो चरण वाले एफआईएच पुरुष क्वालीफायर्स के दूसरे मैच में शनिवार को यहां रूस को 7-1 (दो मैचों का कुल योग 11-3) से हराकर अगले साल तोक्यो में होने वाले खेलों के लिये क्वालीफाई किया। इससे पहले महिला टीम ने अमेरिका को कुल योग में 6-5 से हराकर तोक्यो ओलंपिक में अपनी जगह पक्की थी।

विश्व में पांचवें नंबर पर काबिज भारतीय पुरुष टीम ने विश्व में 22वें नंबर के रूस को पहले चरण के मैच में 4-2 से हराया था। शनिवार को भारत की तरफ से आकाशदीप सिंह (23वें और 29वें मिनट) और रूपिंदर पाल सिंह (48वें और 59वें) ने दो . दो जबकि ललित उपाध्याय (17वें), नीलकांत शर्मा (47वें) और अमित रोहिदास (60वें मिनट) ने एक . एक गोल दागा। रूस ने शुरुआती क्षणों में ही बढ़त बना दी थी।

उसकी तरफ से यह गोल अलेक्सी सोबोलेवस्की ने किया था जिससे कुल योग में गोल अंतर केवल एक रह गया था। भारतीय टीम धीरे धीरे लय में आयी लेकिन जब उसने खेल पर नियंत्रण बनाया तो फिर रूस को कोई मौका नहीं दिया। रूस ने जवाबी हमले करने की अच्छी कोशिश की लेकिन उसे पहले क्वार्टर के बाद कोई सफलता नहीं मिली। भारत ने दूसरे क्वार्टर में बराबरी की। तब ललित ने हार्दिक सिंह के शाट को डिफलेक्ट करके गोल में डाला था।

आकाशदीप ने 23वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल करके भारत को बढ़त दिला दी। इसके बाद भारतीय टीम ने रूस पर दबाव बनाया और मध्यांतर से एक मिनट पहले आकाशदीप ने अपना दूसरा गोल दाग दिया। मध्यांतर तक भारत के पास कुल योग में 7-3 की मजबूत बढ़त थी।

मध्यांतर के बाद पांचवें मिनट में रूसी टीम ने बहुत अच्छा मूव बनाया लेकिन अलेक्सांद्र स्कीपेरस्की करीबी अंतर से गोल करने से चूक गये। रमनदीप सिंह ने भी 44वें मिनट में गोल करने का शानदार मौका गंवाया। भारत ने चौथे क्वार्टर में चार गोल दागकर रूस को करारी शिकस्त दी।

नीलकांत ने 47वें मिनट में बायें छोर से करारा शाट जमाकर गोल किया जबकि अगले मिनट में रूपिंदर ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला। भारत ने अंतिम दो मिनट में भी दो गोल दागे। भारत को दो पेनल्टी कार्नर मिले जिन्हें रूपिंदर और रोहिदास ने गोल में बदला। 

टॅग्स :हॉकी इंडियाओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...