लाइव न्यूज़ :

विश्व गुलाब दिवस क्यों मनाते हैं? 12 साल की बच्ची से जुड़े है कहानी जो 28 साल पहले बनी थी कैंसर रोगियों के लिए मिसाल

By योगेश कुमार गोयल | Updated: September 22, 2022 14:57 IST

मेलिन्डा रोज की स्मृति में कैंसर रोगियों के कल्याण के प्रति समर्पण के रूप में प्रतिवर्ष 22 सितंबर को ‘विश्व गुलाब दिवस’ मनाया जाता है.

Open in App

कैंसर एक ऐसी गंभीर बीमारी है, जो व्यक्ति को न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक और आर्थिक रूप से भी तोड़ देती है. हालांकि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो स्वयं इस बीमारी से जूझते हुए भी अपनी बहादुरी और सकारात्मक के चलते दूसरे कैंसर मरीजों के लिए मिसाल बन जाते हैं. ऐसी ही एक बहादुर बच्ची थी कनाडा की 12 वर्षीया मेलिन्डा रोज, जिसे 1994 में केवल 12 साल की आयु में ही घातक रक्त कैंसर (अस्किन्स ट्यूमर) हो गया था. 

मेलिन्डा कैंसर से आखिरी जंग लड़ रही थी और डॉक्टरों ने कह दिया था कि वह दो सप्ताह से ज्यादा जीवित नहीं रह पाएगी लेकिन उस छोटी बच्ची ने हार नहीं मानी तथा न केवल करीब 6 महीने तक जीवित रही बल्कि अन्य कैंसर पीड़ितों के लिए भी मिसाल बन गई. 

ये 6 महीने मेलिन्डा ने कैंसर से जूझ रहे मरीजों के साथ ही बिताए और नोट्स, कविताओं व ई-मेल के जरिये उन लोगों को खुश रखने के प्रयास किए तथा अपने इस जज्बे से बहुत सारे लोगों को प्रभावित भी किया. सितंबर 1994 में इस बच्ची ने सबका साथ छोड़कर दुनिया को अलविदा कह दिया लेकिन कैंसर पीड़ितों को जिंदगी से लड़ने की हिम्मत रखने का हौसला दे गई.

मेलिन्डा रोज की ही स्मृति में कैंसर रोगियों के कल्याण के प्रति समर्पण के रूप में प्रतिवर्ष 22 सितंबर को ‘विश्व गुलाब दिवस’ मनाया जाता है. यह दिन कैंसर से लड़ रहे लोगों में आशा और उत्साह का संचार करने के लिए समर्पित है. चूंकि गुलाब का फूल खुशी का प्रतीक होता है, इसीलिए इस दिन कैंसर मरीजों और उनकी देखरेख करने वालों को गुलाब का फूल देकर यह संदेश दिया जाता है कि कैंसर जिंदगी का अंत नहीं है बल्कि कैंसर से लड़ा जा सकता है और लड़कर जीत भी हासिल की जा सकती है. 

गुलाब देकर उन्हें यह अहसास कराया जाता है कि उनकी जिंदगी भी फिर से गुलाब जैसी ही महक और खिल सकती है.  इस दिवस को मनाने का उद्देश्य कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाना तथा कैंसर रोगियों को यह संदेश देना है कि भले ही इस बीमारी से वह अकेले लड़ रहे हैं लेकिन मानसिक तौर पर हम भी उनके साथ खड़े हैं. 

ऐसे बहुत से लोग मिल जाएंगे, जो कैंसर के दर्द को झेलने के बाद भी हंसते-खिलखिलाते नजर आते हैं. ऐसे लोग कैंसर से जूझ रहे अन्य मरीजों के मनोबल को बढ़ाते हुए उनके अंदर भी जीने की उम्मीद जगाने का प्रयास करते हैं.

टॅग्स :कैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

क्रिकेटWATCH: रिंकू सिंह के पिता का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया, क्रिकेटर बेटे ने पिता की अर्थी को दिया कंधा

स्वास्थ्यकैंसर जैसी बीमारियों का सस्ता होना ही चाहिए इलाज

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में हर दिन 38 नए कैंसर?, डाक्टर बोले-उपाय नहीं किए गए तो स्थिति भयानक होने का खतरा?

स्वास्थ्यमहिलाओं के लिए सुलभ कैंसर स्क्रीनिंग और जन-जागरूकता पर विशेष जोर, विश्व कैंसर दिवस पर दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में CAPS कार्यक्रम का शुभारंभ

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम