लाइव न्यूज़ :

World Nurse Day: मरीजों की देखभाल करते-करते अपने ही दुख भूल जाती है नर्स

By उस्मान | Updated: May 12, 2018 16:44 IST

टीचिंग जैसे प्रोफेशन में सर्दियों और गर्मियों की छुट्टियां मिल जाती हैं। लेकिन नर्सिंग प्रोफेशन में यह सुख शायद ही किसी नर्स को नसीब हो।

Open in App

मेरी वाइफ स्टाफ नर्स है। जिस दिन उसकी मॉर्निंग शिफ्ट होती है, वो सुबह 5.30 बजे उठती है, खाना बनाती है,  3 साल की बेटी को तैयार करती है और नाश्ता खिलाती है। आगे बढ़ने से पहले आपको एक बात बता दूं कि छोटे बच्चे को खाना खिलाने में आपको नानी याद आ सकती है। 7 बजे तैयार होकर एक घंटे का सफर करके 8 बजे तक हॉस्पिटल पहुंच जाती है। 

वैसे तो हॉस्पिटल में नर्स के काम के 6 घंटे तय हैं लेकिन वास्तव में ऐसा होता नहीं है। शिफ्ट ओवर होने पर इतना काम होता है कि दूसरी शिफ्ट की नर्स को ओवर देते-देते दो घंटे एक्स्ट्रा हो जाते हैं। ऐसा कभी-कभी नहीं बल्कि रोजाना होता है और इसका हॉस्पिटल की ओर से उसे कोई लाभ नहीं मिलता है। हॉस्पिटल द्वारा कभी भी बुला लेना, छुट्टियां देने में आनाकानी करना, काम के बीच कोई ब्रेक नहीं मिलना, कभी-कभी मरीज या उनके परिजनों के ताने सुनना उसकी रोजाना की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है।  

यह भी पढ़ें- मोटापा बढ़ने से पहले बॉडी देती है ये 5 संकेत, पहचानें और करें कंट्रोल 

वो पिछले 5 सालों से इस प्रोफेशन में है। पारिवारिक और सामाजिक दबाव होने के बावजूद, वो अपनी नौकरी छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। यह सिर्फ मेरी वाइफ की कहानी नहीं है। हो सकता है देश की हजारों नर्सों की भी यही कहानी हो। 

एक नर्स के रूप में काम करने के लिए उसे अक्सर परिवार और घर से ज्यादा समय हॉस्पिटल में बिताना पड़ता है। उसे हमेशा इस बात को लेकर दुख होता है कि वो घर पर इतना ध्यान नहीं दे पाती है, जितना किसी महिला को देना चाहिए। मरीजों के बीच काम करते-करते उसे ऐसा महसूस होने लगा है कि वो अपने और परिवार के दुख भूल गई है।  

यह भी पढ़ें- मदर्स डे 2018: मम्मी के लिए खरीदें ये गिफ्ट, उन्हें यकीनन पसंद आएगा 

टीचिंग जैसे प्रोफेशन में सर्दियों और गर्मियों की छुट्टियां मिल जाती हैं। लेकिन नर्सिंग प्रोफेशन में यह सुख शायद ही किसी नर्स को नसीब हो। पिछले पांच सालों में उसे कभी एक हफ्ते की छुट्टी नहीं मिली है।   

मेरी वाइफ के अनुसार, 'नर्सिंग एक ऐसा प्रोफेशन है जिसमें तमाम तकलीफ होते हुए भी हमें मरीज के सामने मुस्कान के साथ पेश आना अनिवार्य है। अपनी जॉब के दौरान हमें कई ऐसे अनुभवों से गुजरना पड़ता है, जिसके बाद हमें निराशा भी होती है जैसे तमाम बेहतर प्रयासों के बावजूद किसी मरीज को नहीं बचा पाना। नर्सिंग एक ऐसा प्रोफेशन है जिसमें हेल्थकेयर सिस्टम द्वारा सैलरी को लेकर कोई पैमाना तय नहीं है। बेशक गवर्नमेंट सेक्टर में सही सैलरी मिल जाती है लेकिन इस मामले में प्राइवेट सेक्टर बहुत पिछड़ा हुआ है।  

नोट: मेरी वाइफ पिछले पांच साल से प्राइवेट सेक्टर में स्टाफ नर्स है और यह आर्टिकल उसके विचारों पर आधारित है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब