World Milk Day: ठंडा या गर्म दूध, जानें क्या है आपके लिए अधिक फायदेमंद

By गुलनीत कौर | Published: June 1, 2019 09:42 AM2019-06-01T09:42:26+5:302019-06-01T09:42:26+5:30

विभिन्न अध्ययनों में यह पाया गया है कि गर्म की बजाय ठंडा दूध अधिक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। मगर वहीं कुछ लोग ठंडे की बजाय गर्म दूध के स्वास्थ्य के लिए अधिक फायदेमंद मानते हैं।

World Milk Day 2019: Date, significance, history, why do we celebrate, World Milk Day 2019 theme, benefits of drinking cold or hot milk | World Milk Day: ठंडा या गर्म दूध, जानें क्या है आपके लिए अधिक फायदेमंद

World Milk Day: ठंडा या गर्म दूध, जानें क्या है आपके लिए अधिक फायदेमंद

आज यानी 1 जून को वर्ल्ड मिल्क डे (World Milk Day 2019) है। यह दिन दुनिया भर में दूध के महत्व, इसके सेवन से मिलने वाले फायदों और दूध का किस तरह से सदुपयोग किया जाए इत्यादि विषयों पर चर्चा करने के लिए मनाया जाता है। पहली बार अमेरिका में साल 2001 में वर्ल्ड मिल्क डे मनाया गया था। तब से लेकर अब तक एक खास थीम और विषय को आधार मनाते हुए यह दिन हर साल 1 जून को मनाया जाता है। वर्ल्ड मिल्क डे 2019 की थीम है (World Milk Day 2019 theme) - 'Drink Milk: Today & Everyday'

आज वर्ल्ड मिल्क डे पर हम आपको दूध के सेवन से संबंधित एक खास जानकारी देने जा रहे हैं। कुछ लोगों को दूध बिलकुल पसंद नहीं होता। लेकिन इसके स्वास्थ्य को मिलने वाले फायदों के चलते हमें इसका सेवन जरूर करना चाहिए। कुछ लोग दूध में अन्य प्रोटीन या फ्लेवर वाली चीजें मिला कर पीते हैं तो कुछ सादा ही पी जाते हैं। कुछ ठंडा या गर्म दूध पीना पसंद करते हैं। तो हमारा यही विषय है कि सेहत के लिए ठंडा दूध अच्छा होता है या गर्म?

ठंडा या गर्म दूध?

विभिन्न अध्ययनों में यह पाया गया है कि गर्म की बजाय ठंडा दूध अधिक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके पीछे कारण है बाजार से घर तक दूध पहुँचने से पहले इसका तमाम तरह के केमिकल के साथ मिल जाना। ठंडा दूध पाश्चराइज्ड होता है। इस तरह के दूध में छोटे छोटे पोषक तत्व होते हैं जो मरते नहीं हैं और हमारे शरीर को कई सारे लाभ देते हैं।

दूसरी ओर गर्म दूध को बाजार में केमिकल की सहायता से डिब्बा बंद दूध का रूप दिया जाता है। इस दौरान दूध के कई सारे माइक्रो-नुट्रिएंट्स मर जाते हैं। यह एक कारण है कि क्यों हमें गर्म दूध की बजाय ठंडा दूध लेना चाहिए। दूध के ये माइक्रो-नुट्रिएंट्स दिनभर की शक्ति प्रदान करते हैं। इसलिए सेहत के लिहाज से सबसे पहले ठंडा दूध ही लें।

यह भी पढ़ें: नाभि पर तेल लगाने के ये हैं 5 फायदे, महिलाएं ज़रा ध्यान से पढ़ें

क्यों पिएं गर्म दूध?

मगर गर्म दूध पीने का एक कारण ठंडे दूध पर भी भारी पड़ता है। ठंडा दूध हर मौसम में नहीं पिया जा सकता है। ठंडा के मौसम में और बदलते मौसम के दौरान ठंडा दूध पीने से सर्दी-जुखाम जैसी परेशानी हो जाती है। ऐसे में अगर आपको ठंडा दूध बहुत ज्यादा पसंद भी है तो ज़रा सोच समझकर इसका सेवन करें। सेहत को फायदे की बजाय नुकसान हो सकता है।

एक और कारण है जिसकी वजह से हमें गर्म दूध पीना चाहिए, वह है हमारी बॉडी टाइप। कई लोगों के शरीर का अंदरूनी तापमान ठंडा दूध सहन नहीं कर सकता है। ऐसे लोगों को गर्म दूध ही पीना चाहिए। गर्म दूध पीने का तीसरा कारण यह है कि यदि दूध में प्रोटीन पाउडर या कोई भी एनर्जी सप्लीमेंट मिलाकर पीना हो तो गर्म दूध लें। ठंडे दूध में ना तो ये अच्छे से घुलता है, ना अधिक फायदा देता है।

जरूरी बात: यदि आप ठंडा दूध पीते हैं तो इसे केवल सुबह के समय या दिन में पिएं। रात में ठंडे दूध का सेवन पाचन शक्ति को कमजोर बनाता है।

Web Title: World Milk Day 2019: Date, significance, history, why do we celebrate, World Milk Day 2019 theme, benefits of drinking cold or hot milk

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे