World Liver Day: लिवर फेल होने पर मिलते हैं 8 संकेत, जानिये लिवर को साफ और मजबूत बनाने के 7 घरेलू उपाय

By उस्मान | Published: April 19, 2021 10:55 AM2021-04-19T10:55:41+5:302021-04-19T10:56:14+5:30

लिवर शरीर का महत्वपूर्ण अंग है और इसे साफ, स्वस्थ और मजबूत रखना जरूरी है

World Liver Day 2021: sign and symptoms of liver failure, home remedies and foods for strong and healthy liver in Hindi | World Liver Day: लिवर फेल होने पर मिलते हैं 8 संकेत, जानिये लिवर को साफ और मजबूत बनाने के 7 घरेलू उपाय

लिवर को मजबूत बनाने के उपाय

Highlightsलिवर को साफ, स्वस्थ और मजबूत रखना जरूरी है घर में मौजूद है लिवर को हेल्दी रखने की चीजेंरोजाना की गलत आदतें खराब कर सकती हैं लिवर

लिवर से संबंधित बीमारियों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 19 अप्रैल विश्व लिवर दिवस (World Liver Day) मनाया जाता है। लिवर शरीर के पाचन तंत्र में एक महत्वपूर्ण अंग है।

यह मस्तिष्क के बाद शरीर का दूसरा सबसे बड़ा और सबसे जटिल अंग है। जो भी आप खाते या पीते हैं, वो लिवर से गुजरता है। सीधे शब्दों में कहें, कोई भी इंसान लिवर के बिना जीवित नहीं रह सकता। 

लिवर का क्या काम है 
शरीर में लिवर का काम खून में प्रोटीन बनाकर थक्के बनाने, ऑक्सीजन के परिवहन और प्रतिरक्षा प्रणाली का समर्थन करने में सहायता करता है। यह का उत्पादन करता है जिससे भोजन पचाने में मदद मिलती है। यह ग्लूकोज को ग्लाइकोजन के रूप में संग्रहीत करने में मदद करता है। इसके अलावा यह सैचुरेटेड फैट को तोड़ता है।

लिवर फेल होने के दो प्रकार
लिवर फेल होना दो तरीके से होता है एक है एक्यूट-यह तब होता है जब आपका लीवर दिनों या हफ्तों में काम करना बंद कर देता है। अफसोस की बात यह है कि जिन लोगों को यह होता है, उन्हें इस स्थिति से पहले किसी भी प्रकार लिवर रोग या समस्या नहीं होती है। 

यह कई लिवर रोगों का अंतिम चरण है। दूसरा प्रकार है क्रोनिक- इस स्थिति में आपके लिवर क अचानक नुकसान होता है और यह काम करना बंद कर देता है। लिवर फेल होने की चार स्टेज होती हैं। 

लिवर की बीमारी और लिवर फेल होने के लक्षण
लिवर फेल होने के शुरूआती लक्षणों में जी मिचलाना, भूख में कमी, थकान, दस्त आदि शामिल हैं। लेकिन जैसे-जैसे लिवर फेल होना तेज होता है, तो लक्षण अधिक गंभीर हो जाते हैं, जिनमें तुरंत देखभाल की आवश्यकता होती है। इन लक्षणों में पीलिया, ब्लीडिंग, पेट में सूजन, मानसिक भ्रम और सुस्ती शामिल हैं।

लिवर फेल होने के कारण
हेपेटाइटिस ए, बी, और ई के कारण आपका लिवर फेल हो सकता है। कुछ हर्बल दवाएं भी इसके लिए जिम्मेदार हैं. जहरीले जंगली मशरूम  खाने, ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस, वायरल हेपेटाइटिस, विल्सन डिजीज, सेप्टिक शॉक, बड चियारी सिंड्रोम आदि विकार भी लिवर को डैमेज कर सकते हैं।

इनके अलावा लंबे समय तक शराब का सेवन, हेमोक्रोमैटोसिस, लिवर कैंसर, लीवर एडेनोमा, फैटी लिवर डिजीज, अल्कोहलिक हेपेटाइटिस और अलागिल सिंड्रोम आदि विकार भी लिवर फेलियर का कारण बन सकते हैं।

लिवर को साफ और मजबूत बनाने के उपाय
चुकंदर
चुकंदर का सेवन लिवर के लिए फायदेमंद माना जाता है। चुकंदर में अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो हमारे शरीर से वसा को कम करने में मदद करता है। चुकंदर को हम सलाद या सब्जी के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

पालक
लीवर को स्वस्थ रखने के लिए पालक का सेवन करना चाहिए। पालक को लीवर के साथ-साथ हमारी आंखों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। पालक में विटामिन-ए और ग्लूटाथिओन नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो लीवर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।

हल्दी
हल्दी में भड़काऊ और ऑक्सीडेटिव गुण होते हैं। जो तनाव को कम करता है और लीवर को किसी भी तरह की बीमारियों से बचाता है। हल्दी को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

गाजर
गाजर में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। जो लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें विटामिन, खनिज गुण भी होते हैं। आप गाजर का उपयोग सलाद या जूस के रूप में कर सकते हैं।

ग्रीन टी
ग्रीन टी पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। ग्रीन टी वजन कम करने के साथ ही लीवर को स्वस्थ रखने में मदद करती है। ग्रीन टी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट की उच्च मात्रा के कारण, यह शरीर से बुरी चीजों को हटाने में मदद कर सकता है।

एवोकैडो 
एवोकैडो में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। जो लीवर को नुकसान से बचाने का काम कर सकता है। एवोकाडो को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

एक्सरसाइज
लीवर की सेहत के लिए जहां उसकी सफाई जरूरी है वही इसकी कार्यप्रणाली को दुरुस्त बनाने के लिए थोड़ा व्यायाम या कसरत भी जरूरी है। रोजाना नियमित 30 मिनट की कसरत से लीवर की आयु बढ़ाई जा सकती है। भोजन के बाद 10 –15 मिनट टहलें।  

Web Title: World Liver Day 2021: sign and symptoms of liver failure, home remedies and foods for strong and healthy liver in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे