लाइव न्यूज़ :

रोजाना सिर्फ 18 मिनट एक्सरसाइज करें, नहीं आएगी डिप्रेशन की नौबत

By उस्मान | Updated: April 1, 2018 09:06 IST

वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन के अनुसार, दुनियाभर में 350 मिलियन लोग डिप्रेशन से पीड़ित हैं।

Open in App

आज की भागदौड़ वाली जिंदगी के बीचे डिप्रेशन के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन इसके बारे में ज्यादा जागरुकता नहीं होने से कई बार लोगों को पता ही नहीं चलता कि अवसाद से पीड़ित है। प्रत्येक व्यक्ति समय-समय पर सीमित अवधि के लिए उदासी का अनुभव करता है। लेकिन जब लंबे समय तक लगातार नकारात्मक सोच, दुखी मनोदशा या पसंदीदा गतिविधियों में भी दिलचस्पी न लेने जैसे लक्षण सामने आने लगें तो यह डिप्रेशन हो सकता है। समय-समय पर निराशा महसूस करना व्यक्ति के जीवन में स्वभाविक है पर अगर आपको इसके साथ अकेला और बेसहारा महसूस होने लगे तो यह डिप्रेशन के लक्षण हो सकते हैं। डिप्रेशन आपके खुशनुमा जीवन को मुश्किल बना देता है। डिप्रेशन के लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं। मगर इसके कुछ आम कारण और लक्षण हैं जिससे इसको पहचाना जा सकता है। वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन के अनुसार, दुनियाभर में 350 मिलियन लोग डिप्रेशन से पीड़ित हैं। 

यह डिप्रेशन से बचने का आसान तरीका

अमेरिकन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, रोजाना सिर्फ आधा घंटा फिजिकल एक्टिविटी करने से आपको डिप्रेशन से बचने मदद मिल सकती है। इन दिनों अधिकांश लोग डेस्क जॉब करते हैं जिससे उन्हें एक्सरसाइज के लिए समय नहीं मिल पाता है। लेकिन आपको पता होना चाहिए कि एक्सरसाइज की कमी मानसिक और शारीरिक दोनों ही तरह की बीमारियों का मूल कारण हो सकती है।

हफ्ते में 2 घंटा एक्सरसाइज जरूर करें

एक्सपर्ट के अनुसार, डिप्रेशन से बचने के लिए आपको रोजाना कम से कम एक घंटा एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे आपको मोटापे, हाई बीपी, हाई कोलेस्ट्रॉल, जोड़ों में दर्द, पाचन विकार और मानसिक रोग जैसे अवसाद आदि से बचने में मदद मिल सकती है। एक शोध अध्ययन में पाया गया है कि एक हफ्ते में करीब 2 घंटे व्यायाम करने से अवसाद को रोका जा सकता है।

एक्सरसाइज से डिप्रेशन से कैसे बचा जा सकता है?

एक्सपर्ट के अनुसार, अवसाद का तुरंत इलाज है जरूरी क्योंकि कई मामलों में स्थिति बिगड़ने पर इसका इलाज मुश्किल हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया में ब्लैक डॉग इंस्टीट्यूट द्वारा की गई एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि एक सप्ताह में सिर्फ 2 घंटे तक व्यायाम करने से अवसाद के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। शोधकर्ताओं के अनुसार, हफ्ते में सिर्फ दो घंटे एक्सरसाइज करने से ब्रेन में सेरोटोनिन का उत्पादन बढ़ा सकता है। सेरोटोनिन एक महत्वपूर्ण ब्रेन-केमिकल है जो आपके मूड को बेहतर बनाता है। अवसाद के लक्षणों को कम करने के लिए सेरोटोनिन हार्मोन की बहुत जरूरी होता है। 

इतना तो आप कर ही सकते हैं

बेशक आप काम के बोझ तले दबे हों या आप अन्य कामों में बिजी रहते हों फिर भी आपको एक्सरसाइज के लिए एक हफ्ते में सिर्फ दो घंटे जरूर निकालने चाहिए ताकि आप इस खतरनाक समस्या से बचने में मदद मिले। हफ्ते में दो घंटे का मतलब है रोजाना लगभग 18 मिनट एक्सरसाइज करना। फिट रहने के लिए इतना तो आप कर ही सकते हैं। 

(फोटो- पिक्साबे)

टॅग्स :विश्व स्वास्थ्य दिवसहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब