लाइव न्यूज़ :

World Environment Day: पर्यावरण बिगड़ने से कैंसर, अस्थमा, पागलपन का खतरा

By उस्मान | Updated: June 5, 2018 09:36 IST

World Environment Day : वातावरण में फैले जहरीले तत्‍व हमारे साथ पेट में पल रहे शिशु के अंदर भी चले जाते हैं। यह जहरीले तत्‍व आपके जीन में बस चुके हैं, जिनसे छुटकारा पाना थोड़ा मुश्‍किल है। 

Open in App

हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति लोगों का जागरूक करना है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने साल 1972 में की थी। 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था।  इस बार इसकी थीम प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण को खत्म करना है। क्‍या आप जानते हैं कि प्रदूषण बढ़ने से सांस और स्‍किन की बीमारियां होने लग गई हैं। जर्नल फिजिशियन डॉक्टर अजय लेखी आपको बता रहे हैं कि प्रदूषण बढ़ने से आपको क्या-क्या बीमारियां हो सकती हैं। 

1) फेफड़े का कैंसर

इन दिनों प्रदूषण इतना ज्‍यादा फैल गया है कि इनका धुंआ लोगों के फेफड़ों में जहर भरने लगा है। पहले तो फेफड़े का कैंसर सिगरेट के धुएं से होता था पर अब वायु प्रदूषण से भी होने लगा है।

2) सिरदर्द और थकान

क्‍या आप जानते हैं कि सिदर्द और थकान का कारण प्रदूषण भी है? ध्‍वनि प्रदूषण आपके ब्रेन सेल को डैमेज कर के आपको थकान का एहसास करवा सकता है।

3) ओवरी में सिस्‍ट

फल और सब्‍जियां आज कल हाइब्रिड मिलने लगी हैं, जिसको खाने से महिलाओं की ओवरी में सिस्‍ट बन जाते हैं, जिससे वे कभी मां नहीं बन पाती।

4) ब्रोंकाइटिस

ब्रोंकाइटिस एक फेफड़े और सांस संबंधित समस्या है जोकि हाई लेवल के प्रदूषण की वजह से होती है।

5) अस्‍थमा

अस्‍थमा सांस की बीमारी है और इसका अटैक तब तेज हो जाता है जब आप प्रदूषण के घेरे में पैर रखते हैं। आजकल अस्‍थमा स्‍कूल जाते बच्‍चों को भी होने लग गया है।

यह भी पढ़ें- सिर्फ सेक्स पावर ही नहीं बढ़ाती, कैंसर, हृदय रोग, कब्ज से भी बचाती हैं बैंगनी रंग की ये 10 चीजें

7) पेट की बीमारी

कई समय तक जब आप विषाक्त भोजन और प्रदूषित पानी पीते हैं, तो आपको पेट की बीमारी लग जाती है। हाइब्रिड भोजन जो हम उगा रहे है, उसे खाने से पेट की कई बीमारियां होती हैं।

8) मेलानोमा

मेलानोमा एक त्‍वचा कैंसर है जो कि ओजोन लेयर के डायरेक्‍ट कांटैक्‍ट में रहने से आती है। हमारी ओजोन लेयर बुरी तरह से फट रही है और इसका कारण प्रदूषण ही है।

यह भी पढ़ें- 5 दिन में अंकुरित हुआ लहसुन खाने से नहीं होंगे कैंसर, बीपी, स्ट्रोक जैसे ये 5 रोग

9) जन्म दोष

जब आपका वास्‍ता वातावरण में फैले जहरीले तत्वों से पड़ता है तो, यही जहरीले तत्‍व पेट में पल रहे शिशुओं के अंदर भी चले जाते हैं है। यह जहरीले तत्‍व अब आपके जीन में बस चुके हैं, जिनसे छुटकारा पाना थोड़ा मुश्‍किल है। 

10) पागलपन

पागलपन सड़कों पर इतनी तेज चीखते-चिल्‍लाते मोटरों की आवजे काफी होती हैं हमें पागल बनाने के लिये। ऊपर से अगर आप तेज आवाज में गाने सुनते हैं तो उससे भी आपके दिमाग पर गहरा असर पड़ता है।

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सकैंसरसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब