चाहे जितना जोर लगा लो, अगर करेंगे ये 5 गलती तो कभी नहीं बनेंगे Six-Pack Abs

By उस्मान | Published: August 19, 2018 08:02 AM2018-08-19T08:02:14+5:302018-08-19T08:02:14+5:30

अगर आपको ऐसा लगता है कि जिम में लगातार पसीना बहाने या कई तरह के सप्लीमेंट्स खाने से सिक्स पैक ऐब्स बन जाएंगे, तो आप गलत हैं।

workout mistakes you need to stop making in gym if you want to Six-Pack Abs | चाहे जितना जोर लगा लो, अगर करेंगे ये 5 गलती तो कभी नहीं बनेंगे Six-Pack Abs

फोटो- सोशल मीडिया

युवाओं में सलमान खान, ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ जैसी बॉडी पाने की होड़ बढ़ रही है और इस होड़ में आज के युवा जिम में या अपने घर पर 'सिक्स पैक एब्स' पाने के लिए खास तरह की एक्सरसाइज करते हैं और हाई प्रोटीन डाइट लेते हैं। लेकिन कमरतोड़ मेहनत के बाद भी कुछ लड़के सिक्स पैक एब्स नहीं बना पाते हैं कारण होता है सही गाइडेंस का न मिलना। अगर आपको ऐसा लगता है कि जिम में लगातार पसीना बहाने या कई तरह के सप्लीमेंट्स खाने से सिक्स पैक ऐब्स बन जाएंगे, तो आप गलत हैं। फिटनेस एक्सपर्ट इमरान खान आपको वर्कआउट के बावजूद सिक्स पैक एब्स नहीं बनने के कुछ कारण बता रहे हैं। 

1) क्रंच एंड सिट-अप्स
ये दोनों एक्सरसाइज एब्स बनाने में सहायक नहीं हैं। इसके बजाय आपको स्टैंडिंग क्रंच, साइड बेंड्स और नी राइजेस करनी चाहिए।

2) रोजाना एब्स वर्कआउट करना
रोजाना एब्स वर्कआउट करना सही नहीं होता है। दरअसल मसल्स को रिकवर और रिबिल्ड होने के लिए टाइम चाहिए होता है। इसलिए रोजाना बदलकर एक्सरसाइज करें।

3) एक ही तरीके की एक्सरसाइज करना
केवल एक ही तरीके की एक्सरसाइज करने से मसल्स नहीं बनती हैं। इसके लिए आपको एक्सरसाइज़ के दौरान मेडिसिनल बॉल या डम्बेल का भी इस्तेमाल करना चाहिए। 

4) फूड्स 
कई लोग ऐसा कहते हैं कि फलानी चीजें खाने से पेट के आसपास चर्बी कम करने में मदद मिलती है, ये केवल एक मिथक है। बेशक फाइबर वाले फूड्स वजन कम करने और वजन मैनेज करने में सहायक हैं लेकिन इनसे एब्स बनाने में मदद नहीं मिलती है। 

5) सप्लीमेंट्स
अगर आप सोचते हैं कि एब्स बनाने का ये शॉर्टकट है, तो आप गलत हैं। इसके लिए आपको हार्ड ट्रेनिंग, प्रॉपर डायट और रेस्ट की जरूरत होती है। 

Web Title: workout mistakes you need to stop making in gym if you want to Six-Pack Abs

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे