लाइव न्यूज़ :

विंटर ट्रिप: मेडिकल किट ले जाना न भूलें, ऐसे करें तैयार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 14, 2017 15:15 IST

सर्दी के मौसम में सैर करते समय ठंड लगने का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में आपके पास कुछ खास दवाइयों का होना जरूरी है।

Open in App

सर्दी हो या गर्मी हर मौसम घूमने के शौकीन लोगों के लिए ही बना है। लेकिन ठंड के समय में घूमने का मज़ा ही कुछ और होता है। हल्की धूप में हिमाचल की वादियां हों या राजस्थान में ठंड भरी रातों की सैर। सबका अपना-अपना अलग मजा है। लेकिन सर्दी के मौसम में सैर करते समय ठंड लगने का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में आपके पास कुछ खास दवाइयों का होना जरूरी है।

कहीं घूमने गए हैं और अचानक से कोई अनहोनी हो जाती है तो डॉक्टर के पास जाने से पहले खुद को प्राथमिक उपचार देना चाहिए। घूमने के शौकीन लोगों के लिए अपने बैग के साथ एक मेडिकल किट भी रखना चाहिए। आज कुछ ऐसे ही दवाइयों के बारे में बता रहे हैं जो आपके ट्रेवल मेडिकल किट में होना जरूरी है।

ओआरएस घोल का टेट्रा पैक -ये सिर्फ बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि बड़ों के लिए भी फायदेमंद होता है। दस्त और उल्टी जैसी परिस्थिति में आप इसका निरंतर सेवन कर सकते हैं। अगर आपको पहाड़ी इलाकों पे उल्टी की समस्या है तो इसको लगतार पीते रहे इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।

पेन रिलीफ स्प्रे या क्रीम - ऊंची पहाड़ियों से ट्रैकिंग कर के आए हों तो सबसे पहले इस पेन रिलीफ स्प्रे की ही याद आती है। कहीं भी घूमने में थकावट आना और पैरों का दर्द होना आम बात है ऐसे में जरूरी है की पेन रिलीफ स्प्रे या क्रीम आपके बैग में हो।

एंटीसेप्टिक क्रीम - किसी भी कटने या फटने की स्थिति में इस क्रीम को लगाकर इन्फेक्शन होने से बचाया जा सकता है। अपने मेडिकल किट में अच्छी एंटीसेप्टिक क्रीम को जरूर रखें।

पेन किलर टेबलेट -  कोम्बिफ्लैम या फ्लेक्सों जैसी दर्द की दवा रखना न भूलें। दिन भर की थकान को इस एक टेबलेट से कम करके अगले दिन के लिए फिर तैयार हो जाऐंगे।

बैंडेज और क्रेप बैंडेज - छोटे-मोटे कट के लिए बैंडेज का साथ रहना जरूरी है। हाथ या पैर में सूजन होने पर क्रेप बैंडेज बांध सकते हैं। 

पेट की दवा- पेट की समस्या के लिए पुदीन हरा और मैट्रोजेल दोनों ही दवाइयों का होनाभी जरूरी है। इन सबके अलावा कॉटन बॉल, ड्रेसिंग बैंडेज और यदि आपकी कोई अलग से दवा चल रही हो तो उसे रखना न भूलें।

टॅग्स :मेडिकल किटहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब