सर्दियों में होने वाले दाद, खाज, सोरायसिस जैसे 10 चर्म रोगों को जड़ से खत्म कर देंगी ये 7 चीजें

By उस्मान | Published: October 26, 2019 03:36 PM2019-10-26T15:36:23+5:302019-10-26T15:36:23+5:30

इस मौसम में तापमान में गिरावट, ठंडी हवा और धूप की कमी का सीधा असर आपकी त्वचा पर पड़ता है। यही वजह है कि ठंड में त्वचा अधिक शुष्क होने लगती है। इतना ही नहीं, इस मौसम में त्वचा से जुड़े कई रोग भी जल्दी हो जाते हैं।

winter skin care tips : home remedies for skin disease during winter, tips for dry skin in Hindi | सर्दियों में होने वाले दाद, खाज, सोरायसिस जैसे 10 चर्म रोगों को जड़ से खत्म कर देंगी ये 7 चीजें

सर्दियों में होने वाले दाद, खाज, सोरायसिस जैसे 10 चर्म रोगों को जड़ से खत्म कर देंगी ये 7 चीजें

सर्दियों के मौसम शुरू होने वाला है और इस मौसम में तापमान में गिरावट, ठंडी हवा और धूप की कमी का सीधा असर आपकी त्वचा पर पड़ता है। यही वजह है कि ठंड में त्वचा अधिक शुष्क होने लगती है। इतना ही नहीं, इस मौसम में त्वचा से जुड़े कई रोग भी जल्दी हो जाते हैं। सर्दियों में सबसे ज्यादा दाद, खाज, खुजली, सोरायसिस, फोड़े, फुंसी होने खतरा होता है। 

किसी भी तरह के चर्म रोग होने और उसके उपचार में साफ-सफाई, खानपान और जीवनशैली का अहम रोल है। लापरवाही बरतने पर ये रोग पूरे शरीर में फैलने लगते हैं। सही समय पर इलाज नहीं कराने से स्थिति गंभीर हो सकती है और आप लंबे समय तक इनका शिकार बन सकते हैं। चलिए जानते हैं सर्दियों में त्वचा से जुड़ी क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं और उनसे बचने के लिए क्या करना चाहिए। 

गुनगुने पानी में स्नान
तेल, ओटमील, सेंधा नमक गुनगुने पानी में मिला कर बाथ टब में 15 मिनट बैठ जाए। निकलने के बाद पूरे बदन में मॉस्चराइजर लगा ले। इससे स्किन का ड्राइनेस कम होगा और त्वचा पर पपड़ी भी नहीं जमेगी।

मॉस्चराइजर
सोरायसिस में त्वचा तुरंत-तुरंत शुष्क हो जाती है और इससे खुजली और नोचने की प्रवृति भी जल्दी-जल्दी होने लगती है। इससे बचने के लिए त्वचा में हमेशा नमी बनाए रखें। त्वचा को जल्दी शुष्क ही नहीं होने दें। पूरे बदन में मॉस्चराइजर का लेप हमेशा लगा कर रखें।

चिरायता
रक्त अशुद्धि से होने वाली सभी बीमारियों के लिए चिरायता रामबाण है। यह पीने में काफी कड़वा होता है और पीने के साथ उल्टी या मितली जैसा भी होने लगता है, लेकिन यह काफी असरदार है। चार ग्राम चिरौता और चार ग्राम कुटकी लेकर शीशे या चीनी के बर्तन में आधा ग्लास पानी डाल कर भींगने के लिए रात भर छोड़ दें। सुबह रात को भिगोया हुआ चिरौता और कुटकी का पानी निथार कर कपड़े से छानकर पी लें और पीने के बाद 3-4 घंटे तक कुछ खांए नहीं। 

चंदन पाउडर
चंदन पाउडर में क्लींजिंग गुण होते हैं। इसे दूध या गुलाब जल के साथ मिलाने से भी दाग-धब्बे दूर करने में मदद मिलती है। इसके लिए आपको चंदन पाउडर, दूध। गुलाब जल चाहिए। पहले चंदन पाउडर को दूध या गुलाब जल के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर आधे घंटे के लिए लगाएं। इसके बाद ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें।

शहद 
इसके लिए आपको शहद, सूखी ओट्स और एलोवेरा जेल चाहिए। पहले शहद, सूखी ओट्स और एलोवेरा जेल को ब्लेंड करके पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। 30 मिनट के बाद, पैक को गुनगुने पानी से धो लें।

नीम का पानी
गर्मियों में त्वचा पर फुंसी होना भी आम समस्या है। रोम छिद्रों के संक्रमित होने पर फुंसी होती है। यह चेहरे, खोपड़ी, बगल, पीठ, छाती, गर्दन, जांघों और नितंबों पर कहीं भी हो सकती हैं। इससे राहत पाने के लिए आप नीम के पानी से स्नान कर सकते हैं। इसके अलावा प्रभावित हिस्से पर सेब के सिरके को पानी के साथ मिलाकर लगा सकते हैं।

मुल्तानी मिट्टी

गर्मियों में पसीना बैक्टीरिया और तेल के साथ मिलकर त्वचा पर मुंहासे पैदा करता है। ऐसा आपके छिद्रों के बंद होने से होता है। खासकर ऑयली स्किन वालों को यह समस्या बहुत होती है। इन्हें खत्म करने के लिए आपको मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच सेब के सिरके को डालकर पेस्ट बनाकर प्रभावित हिस्से पर लहाना चाहिए।

Web Title: winter skin care tips : home remedies for skin disease during winter, tips for dry skin in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे