लाइव न्यूज़ :

सिर्फ 'उस लिए नहीं' इन कारणों से भी सुहागरात पर दूध पीता है दूल्हा

By उस्मान | Updated: March 26, 2018 19:15 IST

इस दूध में केसर, चीनी, हल्दी, काली मिर्च पाउडर, बादाम, सौंफ जैसी चीजें डाली जाती हैं जिसे पीने से दूल्हे को तुरंत एनर्जी मिलती है।

Open in App

शादी की पहली रात हर शादीशुदा जोड़े के लिए बहुत अहम होती है। इस रात के लिए भी कई रस्में निभाई जाती हैं और इन्हीं में से एक रस्म है दुल्हन द्वारा दूल्हे को दूध का गिलास देना। आपने कई फिल्मों में देखा होगा कि सुहागरात पर पत्नी अपने पति को दूध का गिलास देती है। बेशक यह सदियों से चली आ रही एक परंपरा है लेकिन क्या आप इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण जानते हैं? इस दूध में केसर, चीनी, हल्दी, काली मिर्च पाउडर, बादाम, सौंफ और अन्य चीजें डालकर खूब उबाला जाता है और फिर गुनगुना होने पर दूल्हे हो पिलाया जाता है। चलिए जानते हैं कि दूल्हे को दूध का गिलास क्यों दिया जाता है। 

दूध में क्या-क्या चीजें होती हैं?

दूल्हे को दिए जाने दूध में केसर, हल्दी, चीनी, काली मिर्च, बादाम और सौंफ जैसी चीजें शामिल होती हैं। इन चीजों को दूध में डालकर गर्म किया जाता है और वो दूध दूल्हे को पीने के लिए दिया जाता है। 

1) रिलैक्स और खुश करता है

सुहागरात पर दूल्हा और दुल्हन दोनों ही नर्वस होते हैं, खासकर दूल्हा काफी नर्वस होता है। यही वजह है कि दूध पीने से दूल्हे की नर्वसनेस कम हो जाती है और वो रिलैक्स महसूस करता है। जाहिर है बेहतर सेक्स के लिए यह दोनों चीजें ही जरूरी हैं। इसके अलावा इस दूध में मिले केसर की खुशबू से खुशी वाले हार्मोन अधिक स्रावित होने लगता है।

2) सेक्स इच्छा बढ़ाता है

सुहागरात पर दूल्हे को दिये जाने वाले इस खास दूध में काली मिर्च और बादाम मिले हुए होते हैं। जब इन्हें उबाल दिया जाता है, तो इनसे कुछ ऐसे तत्व निकलते हैं, जो सेक्स की इच्छा बढ़ाते हैं। इसके साथ ही, इसकी मदद से व्यक्ति बिस्तर पर देर तक टिक पाता है और बेहतर ऑर्गेज्म भी हासिल कर पाता है।  

3) इम्यूनिटी बढ़ाता है

हल्दी, काली मिर्च और सौंफ मिली होने के कारण इस दूध में एंटी बैक्टीरियल और इम्यूनिटी बढ़ाने वाले तत्व मौजूद होते हैं। जब आप किसी इंसान के साथ पहली बार सेक्स करते हैं तो आपको इंफेक्शन होने का काफी जोखिम होता है। ये स्पेशल दूध इम्यूनिटी बढ़ाकर ये जोखिम कम कर देता है।

4) जोश और एनर्जी देता है

भारतीय शादी के रीति-रिवाज़ बहुत थकाने वाले होते हैं। दूल्हा दो-तीन दिन की रस्म अदायगी से जब थक जाता है, तो उसे अपनी फर्स्ट नाइट के लिए जोश और एनर्जी चाहिए होती है। दूध में कई पोषक तत्व होते हैं और इसमें चीनी मिलाकर पीने से तुरंत जोश और एनर्जी मिल जाती है।  

5) नजदीकी बढ़ाता है

जब दुल्हन अपने पति को अपने हाथ से गर्म दूध का गिलास देती है, तो उनके बीच नजदीकी की शुरुआत उसी पल से हो जाती है। ये नजदीकी थोड़ी और तब बढ़ सकती है जब दोनों मिलकर ये दूध पियें। इससे दोनों की घबराहट और हिचकिचाहट तो कम होती ही है साथ ही रिश्ते की गर्माहट भी शुरू होती है। 

6) मूड और नींद में सुधार करता है

दूध में विटामिन डी भी पाया जाता है जोकि दिमाग में सेरोटिन नामक हार्मोन पैदा करने में मदद करता है। इससे मूड तो अच्‍छा होता ही है साथ ही भूख और नींद भी लगती है। साथ ही यह डिप्रेशन और थकान को भी दूर करता है। 

टॅग्स :सेक्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब