White Onion: सफेद प्याज हमारे फिटनेस के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को फिट और फाइन रखता है। व्हाइट प्याज में विटामिन सी फ्लेवोनॉयड्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स जैसे तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को बीमारियों से दूर रखता है। यही नहीं इसमें फाइबर फोलिक एसिड एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल एजेंट भी होते हैं जो बॉडी के ग्रो में काफी लाभदायक होता है। सफेद प्याज और लाल प्याज दोनों ही का स्वाद बिल्कुल एक जैसा होता है, लेकिन अगर बात करें शरीर को फायदा के लिए तो सफेद प्याज काफी गुणकारी साबित होता है।
ऐसे में आइए जानते है कि सफेद प्याज के खाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं और यह शरीर के लिए कितना लाभदायक होता है। नीचे इसके लाभ बताए गए हैं, आइए जानते हैं।
1. कैंसर से लड़ने में करता है मदद (White Onion Fight Against Cancer)
व्हाइट प्याज में सल्फर और फ्लेवोनॉइड एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कैंसर से लड़ने में हमारी मदद करता है। इसमें फाइसेटिन और क्वेरसेटिन जैसे गुण भी पाए जाते हैं जो ट्यूमर जैसे गंभीर बीमरी से लड़ने में मदद करता है। यही कारण है कि लोग प्याज ज्यादा खाते हैं।
2. पाचन को रखता है ठीक (White Onion Control Digestion)
पेट को जब हेल्थी रखने की बात आती है तब सफेद प्याज की मदद ली जाती है। यह पाचन से जुड़ी तमाम समस्याओं को झेलने के कारगर साबित होता है। इसमें फाइबर और प्रीबायोटिक्स के गुण होते हैं जो कि पेट साफ और फिट रखता है। इसके नियमित इस्तेमाल से आपकी आंखों में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या बढ़ जाती है क्योंकि इसमें प्रीबायोटिक्स इनुलिन पाए जाते हैं।
3. ब्लड शुगर लेवल को करता है बैलेंस (White Onion Maintain Blood Sugar Level)
ब्लड शुगर के लेवल को बैलेंस करने में सफेद प्याज काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले क्रोमियम और सल्फर, हमारे शरीर में खून के दौड़ान को कंट्रोल करता है। यह प्याज डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण इलाज है जिससे आपका डायबिटीज भी कंट्रोल में रहता है।
4. हड्डियों को देता है मजबूती (White Onion Make Bones Strong)
अगर आपको अपनी हड्डियों को मजबूत करना है तो आज से ही इस प्याज की आदत डाल लें। इससे आपकी हड्डी से जुड़ी और समस्या भी दूर हो जाती है। यह शरीर में तनाव को भी कम करने में काफी लाभकारी होता है।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)