जिम और डाइट की नहीं जरूरत, तेजी से वजन कम कर सकते हैं रोजमर्रा के ये 7 काम

By उस्मान | Published: July 10, 2018 07:24 AM2018-07-10T07:24:47+5:302018-07-10T07:24:47+5:30

बर्तन धोना यकीनन बोरिंग काम है लेकिन आप बर्तन धोकर एक घंटे में 122 से 183 कैलोरी बर्न कर सकती हैं।  

weight loss tips: you can lose weight from these everyday activities | जिम और डाइट की नहीं जरूरत, तेजी से वजन कम कर सकते हैं रोजमर्रा के ये 7 काम

जिम और डाइट की नहीं जरूरत, तेजी से वजन कम कर सकते हैं रोजमर्रा के ये 7 काम

मोटापा एक गंभीर समस्या है जिससे आपको कई गंभीर रोग हो सकते हैं। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं और आपके पास जिम जाने का टाइम नहीं है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। फिटनेस एक्सपर्ट इमरान खान के अनुसार, वजन कम करने के लिए अब आपको जिम में पसीना बहाने की जरूरत नहीं है। आप रोजाना के यह छोटे-छोटे काम करके भी 100 से ज्यादा कैलोरी बर्न कर सकते हैं।   

1) कपड़े प्रेस करने से एक घंटे में आप 122 से 183 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। तो आज से आप अपने अपने कपड़े खुद ही प्रेस करें और फिट रहें। 

2) बर्तन धोना यकीनन बोरिंग काम है लेकिन आप बर्तन धोकर एक घंटे में 122 से 183 कैलोरी बर्न कर सकती हैं।  

3) कपड़े धोने से हर कोई बचना चाहता है लेकिन आपको बता दें कि एक घंटे कपड़े धोकर आप 125-173 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। 

4) बच्चों को गोद में लेना उनकी देखभाल करना भला किसे पसंद नहीं है। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि आप एक घंटे तक बच्चे गोद में उठाकर 202 से 302 कैलोरी के बीच कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

5) फर्श को साफ करने के लिए आपको लंबे समय तक खड़े रहना पड़ता है। आप एक घंटे तक घर की सफाई करके 245 से 370 तक कैलोरी बर्न कर सकते हैं। 

बॉडी बनाने के लिए अगर आप भी प्रोटीन खा रहे हैं तो एक बार इसे पढ़ लें

6) खाना बनाने के लिए आपको किचन में काफी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन यह आपके लिए फायदेमंद हैं। किचन में एक घंटे काम करने से आपको 144 से 215 कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है।

इन 6 योगासन से मिलेगी स्ट्रोंग और सेक्सी लेग्स 

7) वजन कम करने वालों को थोड़ा ध्यान गार्डनिंग कि तरफ भी देना चाहिए। गार्डनिंग से एक घंटे में आपकी 282 से 442 तक कैलोरी बर्न होती है। 

(फोटो- पिक्साबे) 

Web Title: weight loss tips: you can lose weight from these everyday activities

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे