लाइव न्यूज़ :

वजन कम कर रहे लोग भूल से भी न खायें ये 5 चीजें, वरना कभी कम नहीं होगा मोटापा

By उस्मान | Updated: August 10, 2018 13:41 IST

अगर आप वजन कम कर रहे हैं और खूब एक्सरसाइज करने के बाद भी वजन कम नहीं हो रहा है, तो संभव है कि आप अपने खानपान को लेकर लापरवाही बरत रहे हों।

Open in App

मोटापा एक गंभीर समस्या है जिससे आपको कई रोग हो सकते हैं। वजन कम करने वालों को हमेशा कम कैलोरी वाले हेल्दी फूड खाने की सलाह दी जाती है। अगर आप वजन कम कर रहे हैं और खूब एक्सरसाइज करने के बाद भी वजन कम नहीं हो रहा है, तो संभव है कि आप अपने खानपान को लेकर लापरवाही बरत रहे हों। यह जरूरी नहीं है कि खूब फल और सब्जियां खाने से आपका वजन कम हो सकता है। वास्तव में कुछ फल और सब्जियां भी वजन बढ़ाती हैं इसलिए आपको वजन कम करने की प्रक्रिया के दौरान कुछ चीजों को खाने से बचना चाहिए।  

1) केलाअक्सर आपने देखा होगा कि जिम जाने वाले लोग दूध केले के बहुत अधिक सेवन करते हैं। लेकिन आपको वजन कम करने के दौरान केले के सेवन से बचना चाहिए। इसमें कोई शक नहीं है कि केले से आपको तुरंत एनर्जी मिलती है लेकिन हाल में हुए एक अध्ययन के अनुसार केला बहुत धीमी गति से पचता है और इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो फैट को तोड़ने वाले सेल्स के कामकाज को बाधित करते हैं। 

2) अंगूरअगर आप मानते हैं कि खट्टा-मीठा और विटामिन्स से भरपूर अंगूर आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, तो आप गलत हैं। आपको बता दें कि यह फल आपकी सेहत और फिगर के लिए खराब है। इसमें शुगर की मात्रा अधिक होती है और इसके छिलके को पचाना भी मुश्किल होता है। इसके बीज आंतों में फंस सकते हैं और इसमें मौजूद एसिड टूथ इनेमल को नुकसान पहुंचाता है।

3) एवोकैडो इस फल को वजन कम करने वालों के लिए बेस्ट माना जाता है। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि एक्सपर्ट ऐसा नहीं मानते हैं। दरअसल एक एवोकैडो में लगभग 227 कैलोरी होती है। हालांकि सही मात्रा में इसे खाने से आपको कई फायदे कई फायदे होते हैं।

4) नाशपाती सभी आवश्यक तत्वों से भरपूर नाशपाती खाने से आपको कई फायदे होते हैं। लेकिन इस फल की सबसे बड़ी कमी यह है कि यह आंतों का कामकाज प्रभावित करता है और यह आपको कब्ज दे सकता है। 

5) खुबानीयह काफी भारी फल है जिससे आपको अपच और पथरी का खतरा हो सकता है। इसमें एमीगडालिन तत्व होता है जो पेट में हाइड्रोजन साइनाइड बनाता है। इससे आपको मतली, चक्कर आना और कमजोरी महसूस हो सकती है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब