लाइव न्यूज़ :

जिम जाने की जरूरत नहीं, घर में ही शुरू कर दें ये 5 एक्सरसाइज, मोम की तरह पिघलने लगेगी चर्बी

By उस्मान | Updated: October 26, 2019 12:28 IST

भारत में 64 फीसदी लोग एक्सरसाइज नहीं करते और 34 फीसदी लोग किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी में हिस्सा नहीं लेते हैं। साल 2025 तक पांच करोड़ लोग मोटापे से पीड़ित होंगे।

Open in App

मोटापा एक गंभीर समस्या है जिससे आपको कई गंभीर रोग हो सकते हैं। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं और आपके पास जिम जाने का टाइम नहीं है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। वजन कम करने के लिए आजकल तमाम पुरुष और महिलाएं जिम और तरह-तरह की डाइट का सहारा ले रहे हैं।

आपको जानकार हैरानी होगी कि भारत में 64 फीसदी लोग एक्सरसाइज नहीं करते और 34 फीसदी लोग किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी में हिस्सा नहीं लेते हैं। साल 2025 तक पांच करोड़ लोग मोटापे से पीड़ित होंगे। देश में 31 फीसदी लोगों के पास कसरत का समय नहीं है।

इंडिया में बॉडीपॉवर के ब्रांड एम्बेसडर और फिटनेस एक्सपर्ट इमरान खान आपको कुछ ऐसे मजेदार वर्कआउट बता रहे हैं, जिनके लिए आपको जिम जाने की जरूरत नहीं है। आप इन्हें कहीं भी घर सकते हैं और आपको आसानी से वजन कम करने में मदद मिल सकती है।

1) बर्पीज- यह एक फुल बॉडी एक्सरसाइज है जिससे बहुत ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। इससे हार्ट रेट तुरंत बढ़ती है जिससे फैट बर्न होता है। इससे मसल्स को स्ट्रेंथ मिलती है और बॉडी में टोन आता है।  

2) जंप स्क्वैट- यह एक हाई एनर्जी वर्कआउट है, जिससे आपके पूरे शरीर पर काम होता है। जंप करने से आपकी हार्ट रेट बढ़ती है और कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। इसके अलावा इस एक्सरसाइज से आपको स्ट्रेंथ मिलती है।

4) स्किपिंग- वजन कम करने के लिए यह एक मजेदार एक्सरसाइज है। यह एक हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज है जिससे भारी मात्रा में कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। इससे आपके लेग्स और आर्म्स में टोन आता है। 

3) माउंटेन क्लिम्बर- आपको इस वर्कआउट की धीमी गति से शरुआत करनी चाहिए। कई बार करने के बाद आप गति बढ़ा सकते हैं। इससे आपकी लेग्स, कोर, शोल्डर और एब्स पर काम होता है।

5) जम्पिंग लंग्स-इससे आपके ग्लट्स पर काम होता है और आपके बट और लेग्स को टोन मिलता है। कैलोरी बर्न करने के लिए यह एक बेहतर कार्डियो वर्कआउट है। इससे आपकी थाइज का मोटापा कम होता है। 

1) जर्नल ओबेसिटी में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, अलग-अलग बॉडी साइज के दोस्तों के साथ घूमने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। 

2) एप्लाइड साइकोलॉजी के 2018 के अंक में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, वजन घटाने को लेकर मासिकता बदलने से आपको मदद मिल सकती है। इसका मतलब यह हुआ कि आपको बहुत ज्यादा जिम या डाइट पर ध्यान नहीं देना चाहिय बल्कि खाने की आदतों में हल्का बदलाव करना चाहिए। 

3) एक अध्ययन के अनुसार, उजाले में खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है, इसका कारण यह है कि आप पोषण वाली चीजों का चयन कर पाते हैं। 

4) अगर आपको वजन कम करना है, तो आपको आज ही से डाइट सोडा और कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करना बंद कर देना चाहिए। 

5) आपको बहुत अधिक प्रोटीन वाली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। 

6) एक रिसर्च के अनुसार, डाइनिंग रूम या अन्य खुले स्थान पर खाने से आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है। 

7) एक रिसर्च के अनुसार, वैनिला के जैसी कुछ स्मेल आपकी बहुत ज्यादा खाने की इच्छा को कम करती है। 

8) एनवायरनमेंट एंड बिहेवियर में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, जो लोग गंदे किचन में खाते हैं वो ज्यादा खाते हैं। 

9) वंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार, अपने बॉस के साथ वखाने से वजन कम हो सकता है, इसका मतलब तो आप समझते ही हैं। 

10) कोलोराडो के लोग स्लिम होते हैं, इसका कारण यह है कि यहां के लोग ऊंचे स्थानों पर रहते हैं, जब भी आपको मौका मिले तो आपकी हिल स्टेशन चला जाना चाहिए।

टॅग्स :फिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्सवजन घटाएं
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब