लाइव न्यूज़ :

फिटनेस ट्रैकर और स्मार्टवॉच जैसे रिस्टबैंड पहनना खतरे से खाली नहीं, इन बैंड पर पनप सकते है हानिकारक बैक्टीरिया, स्टडी में हुआ खुलासा

By आजाद खान | Updated: August 17, 2023 15:22 IST

जानकारों का मानना है कि फिटनेस ट्रैकर और स्मार्टवॉच जैसे रिस्टबैंड को इस्तेमाल करने से आप में बैक्टीरिया संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देफिटनेस ट्रैकर और स्मार्टवॉच जैसे रिस्टबैंड पहनना हेल्थ के लिए सही नहीं है। इससे आपके हाथ पर हानिकारक बैक्टीरिया पनप सकते है।जानकार रिस्टबैंड पहनने वालों को साफ-सफाई का खास ध्यान रखने की सलाह देते है।

Health Tips: लोगों में आजकल फिटनेस ट्रैकर और स्मार्टवॉच जैसे रिस्टबैंड काफी लोकप्रिय हो रहे है और हर रोज इसके नए-नए प्रोडक्ट्स भी बाजार में लॉन्च किए जा रहे है। लेकिन क्या आपको पता है कि रिस्टबैंड पहनना आपके सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है और इससे आपकी परेशानी बढ़ भी सकती है। 

बता दें कि हाल में ही एक स्टडी हुआ है जिसमें यह खुलासा हुआ है कि रिस्टबैंड में कुछ हानिकारक बैक्टीरिया हो सकते है जिससे आपका हेल्थ खराब हो सकता है। स्टडी में यह साफ हुआ है कि यह बैक्टीरिया संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं को बढ़ावा दे सकता है। यही नहीं शोध में कई और खुलासे भी हुए है। 

स्टडी में क्या खुलासा हुआ है

फ्लोरिडा अटलांटिक यूनिवर्सिटी के एक हालिया अध्ययन में यह पता चला है कि फिटनेस ट्रैकर और स्मार्टवॉच जैसे रिस्टबैंड में ई. कोली और स्टैफिलोकोकस जैसे हानिकारक बैक्टीरिया हो सकते है। इन हानिकारक बैक्टीरिया के कारण लोगों को इंफेक्शन और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। 

अध्ययन में यह भी साफ हुआ है कि ये बैक्टीरिया रिस्टबैंड पर क्यों पनपते हैं। सोध के अनुसार, रिस्टबैंड हमारे शरीर के संपर्क में रहते है जो बैक्टीरिया के पनपने के लिए अच्छा जरिया बनते है। यही नहीं रिस्टबैंड पसीना और नमी इकट्ठा करते हैं जिसके कारण भी ऐसे हानिकारक बैक्टीरिया पनपते है। यही नहीं रिस्टबैंड गंदे भी रहते है जिस कारण ये बैक्टीरिया जन्म लेते है। इन सब के अलावा रिस्टबैंड के तरह-तरह के डिजाइन भी इस तरह के बैक्टीरिया को पनपने में मदद करते है। 

ऐसे करें खुद का बचाव

जानकार यह भी बताते है कि इससे बचने के लिए आप रिस्टबैंड को साबुन और पानी से नियमित सफाई करते रहे। यही नहीं आप अत्यधिक नमी से भी बचने की कोशिश करें। इसके अलावा आप ऐसे रिस्टबैंड का भी इस्तेमाल कर सकते है जो नमी को जमा न होने दे बल्कि उसे उड़ने दे। यही नहीं विशेषज्ञ लोगों को ऐसे रिस्टबैंड यूज करने की सलाह देते है जिसे बार-बार निकाला जा सकता है।  

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब