लाइव न्यूज़ :

एक्टर विद्युत जमवाल ने बताए यौन समस्याओं को दूर करने के 19 व्यायाम, पुरुषों के लिए है खास, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2021 10:59 IST

भारतीय समाज में आम तौर पर यौन समस्याओं को लेकर खुल कर बात नहीं होती। बीमारी अगर पुरुषों से जुड़ी है तो लोग इसे छिपा जाते हैं। हालांकि एक्टर विद्युत जमवाल ने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि क्यों इस पर ज्यादा बात होनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देविद्युत जमवाल ने शेयर किया वीडियो, यौन समस्याओं से निपटने के लिए मददगार व्यायाम के बारे में बतायाविद्युत जमवाल के अनुसार इन कसरत को करने से पुरुषों को यौन समस्याओं से निजात पाने में मदद मिल सकती है

अभिनेता और प्रशिक्षित मार्शल आर्टिस्ट विद्युत जमवाल फिटनेस को लेकर बेहद जागरूक रहते हैं। साल 2011 में जॉन अब्राहम की फिल्म 'फोर्स' से बॉलावुड में कदम रखने वाले विद्युत जमवाल ने कहा है कि वे चाहते हैं कि यौन समस्याओं पर लोगों के बीच खुल कर बात हो।

जमवाल ने 1 जून को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया जो यौन समस्याओं को लेकर थी। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि वह 19 ऐसे व्यायाम शेयर कर रहे हैं जो यौन समस्याओं से निजात पाने में लोगों की बड़ी मदद कर सकते हैं।

जमवाल के इस वीडियो को यूट्यूब पर पूरा देखा जा सकता है। इसमें यौन स्वास्थ्य सहित पुरुषों के लिंग में तनाव (Erectile Dysfunction) कम होने या नहीं होने जैसी समस्याओं के निजात पाने के लिए व्यायाम बताए गए हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि 10 में से अमूमन एक पुरुष ऐसी समस्याओं से जूझता है।

इन व्यायाम के जरिए लोगों को यौन समस्याओं से निजात पाने में मदद मिल सकती है। जमवाल के अनुसार इन एक्सरसाज से जननागों में खून का प्रवाह तेज होता है और यौन उर्जा को फिर से महसूस किया जा सकता है।उन्होंने ये भी लिखा कई लोग ऐसे मसलों पर खुल कर बात नहीं करते हैं जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए।

बता दें कि विद्युत जमवाल कई फोर्स के अलावा कई एक्शन फिल्मों जैसे कमांडो, शक्ति, बिल्ला-II, खुदा हाफिज जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब