कुछ लोग मानते हैं कि मांस-मछली सबसे ज्यादा ताकतवर चीज है और इसमें सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं, तो आप गलत हैं। आपको बता दें कि मांस के अलावा ऐसी कई शाकाहारी चीजें हैं जिनमें मांस से भी ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। अगर आप मांसाहारी नहीं हैं, तो आपको इन चीजों को किसी भी कीमत पर खाना शूरू कर देना चाहिए।
1) मूंग की दालअगर आप थोड़ा बहुत शारीरिक काम करके थकावट महसूस करते हैं, तो ऐसा शरीर में खून की कमी के कारण हो सकता है। ऐसे में आपको मूंग दाल का सेवन शूरू कर देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि मूंग में मांस से कई गुना प्रोटीन पाया जाता है। यदि आप लगातार इसका सेवन करते हैं, तो आपका शरीर ताकतवर और मजबूत बन सकता है। अगर आप रोज नहीं खा सकते, तो सप्ताह में एक-दो बार मूंग की दाल का सेवन जरूर करें।
ज्यादा फायदे के लिए ऐसे खायें मूंग दालज्यादातर लोग मूंग दाल को बनाकर खाते हैं। अगर आप इसका ज्यादा फायदा लेना चाहते हैं, तो आप सुबह के समय मूंग को पानी में भिगोकर रख दें और रात को उसका पानी निकाल दें। इसके बाद मूंग की दाल को कपड़े में बांधकर रख दें। सुबह के समय मूंग में सफेद सफेद अंकुर निकल आएंगे। इस तरह से मूंग अंकुरित हो जाता है। आप इस मूंग को उबालकर खा सकते हैं यह खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है।
2) बादाम और शहद
ऐसे करें शहद और बादाम का सेवनसबसे पहले रात को 3-4 बादाम पानी में भिगोकर रख दें। सुबह पीसकर इसे पेस्ट बना लें। अब इसे एक गिलास दूध में डालें और एक चम्मच शहद भी डालें। अब अच्छी तरह से मिलाकर हल्का गुनगुना कर लें और सुबह खाली पेट पी लें।
3) अंडा
4) खजूर
5) केलाकेले का सेवन करना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। केला खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और पोषक तत्व शरीर में बने रहते हैं। केला खाकर दूध पीना अधिक फायदेमंद होता है या आप बनाना शेक बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है और आपका शरीर ताकतवर बनता है।