Health Tips: गर्मियों में इस्तेमाल करे आम की गुठलियों से बना हुआ तेल, डायबिटीज-कोलेस्ट्रॉल लेवल को बरकरार रखने में है काफी मददगार, जानें अन्य फायदें

By आजाद खान | Published: April 20, 2022 11:00 AM2022-04-20T11:00:24+5:302022-04-20T11:06:12+5:30

जानकारों के अनुसार, इस तेल में फैटी एसिड, विटामिन और खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते है जो पूरे शरीर के फायदा पहुंचाता है।

Use oil made from mango kernels in summer, it is very helpful in maintaining diabetes-cholesterol level, know other benefits | Health Tips: गर्मियों में इस्तेमाल करे आम की गुठलियों से बना हुआ तेल, डायबिटीज-कोलेस्ट्रॉल लेवल को बरकरार रखने में है काफी मददगार, जानें अन्य फायदें

Health Tips: गर्मियों में इस्तेमाल करे आम की गुठलियों से बना हुआ तेल, डायबिटीज-कोलेस्ट्रॉल लेवल को बरकरार रखने में है काफी मददगार, जानें अन्य फायदें

Highlightsआम की तरह आम की गुठलियां भी काफी लाभकारी होती है। इसका तेल कई मायनों में हमें फायदा पहुंचाता है। आम की गुठलियों के तेल से कई बीमारियों का भी इलाज होता है।

Mango Seed: क्या आप जानते हैं कि आम के साथ आम की गुठलियां भी आपके सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। अकसर ऐसा देखा गया है कि लोग आम को खाकर उसकी गुठलियों को फेंक देते हैं, लेकिन इन गुठलियों या बीजों का तेल तैयार किया जाता है जो आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल कर एक्ने और मुंहासों से छुटकारा दिलाता है। यह तेल देखने में हल्का पीला होता है और इसके कई शारीरिक लाभ हैं। आइए जानते हैं कि आम के गुठलियों से बने तेल के क्या-क्या फायदे हैं। 

क्या है आम की गुठलियों का तेल (What is a Mango Seed)

जानकारों की माने तो आम की तरह आम की गुठलियां भी सेहत के लिए काफी लाभदायक होती है। हेल्थबेनेफिट्सटाइम्स डॉट कॉम के अनुसार, मैंगो सीड ऑयल या आम की गुठलियों का तेल मैग्निफेरिया इंडिका नाम के फल के बीज या गुठली से निकाला जाता है। इसे मैंगो बटर (Mango Butter) या मैंगो कर्नेल फैट (Mango kernel fat) भी कहा जाता है। यह तेल देखने में हल्का पीला होता है और इससे कई परेशानियों में इस्तेमाल किया जाता है। 

किन-किन तरीकों से कर सकते है इस तेल का इस्तेमाल (Mango Seed Way of Usage)

जानकारों के मुताबिक, इस तेल को बेबी लोशन, साबुन, शैम्पू, क्रीम, सन्सक्रीन लोशन, बाम, बालों के प्रोडक्ट्स, मॉइश्चराइजिंग क्रीम के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। यह तेल पूरे शरीर के लिए लाभकारी साबित होता है। आइए जानते हैं इस तेल के कुछ और लाभदायक गुण जो आपके हेल्थ को और निखार देगा। 

आम की गुठलियों के तेल के सेहत लाभ (Mango Seed Benefits)

आम की गठलियों के तेल के इस्तेमाल करने के कई फायदे हैं। इससे आपको हेल्थी बॉडी मिलेगी और इससे आपको भरपूर सेहत भी मिलेगा। आइए इसके और फायदें के बारे में जानते हैं। 

1. ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है आम की गुठलियां (Mango Seed Increase Blood Circulation)

आम की गुठलियां अपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने का काम करती है। इससे आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम होता है। जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल हमेशा ज्यादा रहता है, उनके लिए यह एक रामबाण तेल है। ऐसे लोगों को अपने खाने में इस तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। 

2. करता है डायबिटीज का रोकथाम (Mango Seed Control Diabetes)

यह तेल आपके डायबिटीज का रोकथाम करता है। इस तेल को ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है जो आपके शरीर में ऊर्जा को मेंटेन कर आपके बॉडी को फिट रखता है। यही कारण है कि इसे इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। 

3. चेहरे की समस्या को भी करता है दूर (Mango Seed Remove Face Problems)

यह तेल आपके चेहरे के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इससे एक्ने, मुंहासों, झुर्रियों और एजिंग जैसे समस्याओं से आपको जल्दी छुटकारा मिलता है। अगर कोई इसे नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करता है तो उसे जल्द ही लाभ देखने को मिलेगा। 

4. करता है बढ़ते वजन को कंट्रोल (Mango Seed Controls Weight Gain)

जानकारों की माने तो आम के बीज या उसकी गुठलियां बढ़ते वजन को कम कर उसे कंट्रोल करने में काफी मददगार साबित होते हैं। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है। इसमें कई तरह के विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते हैं जिससे आपका शरीर फिट रहता है। 

5. डैंड्रफ के इलाज के लिए भी है लाभकारी (Mango Seed Cure Dandruff Issues)

जिन लोगों को डैंड्रफ है और वे इससे बहुत परेशान है, वे आम की गुठलियों से बने तेल का इस्तेमाल कर सकते है। यह आपके स्कल्प को पोषण देकर बालों का स्वस्थ रखता है। फैटी एसिड, विटामिन और खनिजों से भरपूर इस तेल से पूरे बाल की अच्छी सुरक्षा होती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: Use oil made from mango kernels in summer, it is very helpful in maintaining diabetes-cholesterol level, know other benefits

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे