टॉप 7 साउथ इंडियन एक्ट्रेस और उनके स्लिम फिगर का राज़

By उस्मान | Published: July 8, 2019 01:11 PM2019-07-08T13:11:59+5:302019-07-08T13:11:59+5:30

South Indian celebrities Diet Plans and Workout Routine: काजल अग्रवाल, तमन्ना भाटिया, श्रुति हासन जैसी बला की खूबसूरत एक्ट्रेस जैसा स्लिम फिगर पाने का किस लड़की का सपना नहीं होगा? लेकिन इसके लिए स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन जरूरी है।

top hot and sexy south indian actress kajal agarwal, shruti hassan, tamanna bhatia, hansika motwani, nayantara, sexy photos, diet and workout fitness routine in Hindi | टॉप 7 साउथ इंडियन एक्ट्रेस और उनके स्लिम फिगर का राज़

टॉप 7 साउथ इंडियन एक्ट्रेस और उनके स्लिम फिगर का राज़

अमाला पॉल 
साउथ इंडियन एक्ट्रेस अमाला पॉल जितनी स्टाइलिश और ब्यूटीफुल हैं उतनी हेल्दी औत फिट भी हैं। वो अपनी सेहत का खास ध्यान रखती हैं। अमाला अपने चाहने वालों के लिए इंस्टाग्राम पर नियमित रूप से फिटनेस और डाइट से जुड़े फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। वो जिम जाती हैं लेकिन उन्हें रनिंग और वॉल्किंग करना बेहद पसंद है।

काजल अग्रवाल 
काजल अग्रवाल अपनी खूबसूरती के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। वह अपनी सुंदरता और फिटनेस को लेकर बहुत ही सक्रिय रहती हैं। काजल के अनुसार, फिगर मेंटेन रखने के लिए वर्कआउट और पौष्टिक आहार का सेवन बहुत ही जरुरी होता है। इसके अलावा फिट रहने के लिए वह कद्दू के सूप का सेवन भी करती हैं। उनके फिटनेस रूटीन में वेट ट्रेनिंग और योग शामिल हैं।

तमन्ना भाटिया 
तमन्ना भाटिया को उनके हॉट एंड सेक्सी फिगर के लिए भी जाना जाता है। वो अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखती हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि नारियल का पानी पीने और उसकी मलाई खाने से उन्हें स्लिम रहने में मदद मिलती है। मलाई से उन्हें हेल्दी फैट मिलता है जिससे उन्हें फिगर को शेप में रखने में मदद मिलती है। वैसे आपको बता दें कि तमन्ना फिट रहने के लिए पूरी मेहनत के साथ वर्कआउट करती हैं। तमन्ना सुबह 6 बजे उठ जाती हैं और उसके बाद कार्डियो करती हैं और ट्रेडमिल पर रनिंग करती हैं। इसके बाद वो स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करती हैं जिसमें लाइट डंबल एक्सरसाइज शामिल है।

श्रुति हासन 
श्रुति हासन अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस की वजह से भी लाखों लोगों के दिल पर राज कर रही हैं। श्रुति का कहना है कि उनकी स्लिम फिगर व अच्छे स्वास्थ्य में खान-पान और वर्कआउट की अहम भूमिका है। वह बताती हैं कि उन्हें अपने वर्कआउट रूटीन में 40 से 50 मिनट डांस एक्सरसाइज करना काफी पसंद है। इससे न सिर्फ वेट कंट्रोल किया जा सकता है, बल्कि स्ट्रेस कम करने में भी मदद मिलती है।

सामन्था अक्किनेनी 
इस गजब की खूबसूरत हसीना को आपने कई फिल्मों में देखा होगा। सामन्था  साउथ इंडस्ट्री की फैशन के साथ-साथ फिटनेस क्वीन भी हैं। अपने फिगर को स्लिम एंड सेक्सी बनाए रखने के लिए वो नियमित रूप से जिम जाती हैं। उनके वर्कआउट में वेट ट्रेनिंग, कार्डियो, स्ट्रेचिंग जैसी एक्सरसाइज शामिल हैं। इसके अलावा वो योग और डांस भी करती हैं, जिससे उन्हें कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।

नयनतारा 
नयनतारा कभी बहुत मोती हुआ करती थीं। लेकिन एक बेहतर डाइट प्लान और वर्कआउट रूटीन से उन्हें वजन कम करने और एक आकर्षक फिगर पाने में मदद मिली। वो रोजाना अंडे, फ्रूट्स, सब्जियां और साबुत अनाज का सेवन करती हैं। वो नियमित रूप से जिम जाती हैं लेकिन उन्हें योग भी बहुत पसंद है। यही वजह है कि तीस की उम्र में भी वो यंग दिखती हैं। 

हंसिका मोटवानी
कभी ऋतिक के साथ 'कोई मिल गया' में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में नजर आई हंसिका की गिनती आज एक मोस्ट सेक्सी एक्ट्रेस में होती है। हंसिका अपने फिगर के लिए डेली दो घंटे वर्कआउट करती हैं। सुबह जल्दी उठकर वो पहले योगा करती हैं। फिर कार्डियो और दूसरी एक्सरसाइज करती हैं। इसके अलावा एक दिन छोड़कर स्वीमिंग भी करती हैं। साथ ही अपनी डाइट पर भी कंट्रोल रखती है। एक साथ खाने के बजाय वो पूरे दिन में 7-8 बार छोटे-छोटे मील लेती हैं। लंच में वह सलाद और दही लेती हैं और डिनर में बहुत कम या फिर न के बराबर खाना खाती हैं।

Web Title: top hot and sexy south indian actress kajal agarwal, shruti hassan, tamanna bhatia, hansika motwani, nayantara, sexy photos, diet and workout fitness routine in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे