लाइव न्यूज़ :

इन 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस के आकर्षक फिगर की दुनिया है दीवानी, जानिए फिटनेस सीक्रेट्स

By उस्मान | Updated: August 21, 2018 11:29 IST

Bollywood Actress Diet & workout Plan: दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ और सनी लियोनी जैसा स्लिम, सेक्सी और फिट फिगर भला कौन लड़की नहीं चाहती है। अपने फिगर को मेंटेन रखने के लिए ये हसीनाएं खुद को समय देती हैं और खूब मेहनत करती हैं।

Open in App

दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ और सनी लियोनी जैसा स्लिम, सेक्सी और फिट फिगर भला कौन लड़की नहीं चाहती है। अपने फिगर को मेंटेन रखने के लिए ये हसीनाएं खुद को समय देती हैं और खूब मेहनत करती हैं। हर लड़का चाहता है कि उसकी गर्लफ्रेंड का फिगर किसी एक्ट्रेस की तरह हो। आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत सी लड़कियां अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। हालांकि बॉलीवुड के काई एक्ट्रेस का मानना है कि आप रोजाना कम से कम 15 मिनट फिजिकल एक्टिविटी करके भी फिगर को मेंटने रख सकती हैं। चलिए जानते हैं बॉलीवुड की बेस्ट फिगर वाली 5 एक्ट्रेस अपनी सेहत का कैसे ध्यान रखती हैं।      

1) कैटरीना कैफ

कैटरीना कहती हैं की उन्होंने छोटी उम्र से योग करने की आदत डाल ली थी और उसी का नतीजा है कि आज वो इतनी फिट हैं। नियमित योग से उन्हें शारीरिक और मानसिक शांति मिलती है। इसके अलावा उन्हें स्विमिंग और साइकिलिंग का भी बहुत शौक है। अगर आप भी कैटरीना कैफ की तरह एब्स बनाना चाहती हैं, तो रोजाना साइकिलिंग करना शुरू कर दें। वो रोजाना सुबह जल्दी उठकर कैटरीना जॉगिंग के लिए जाती हैं। वे जिम जाना कभी नहीं भूलती हैं और जिम में वे कोर और एब्स एक्सरसाइज ही ज्यादा करती हैं।

 

2) दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण बेहतर फिटनेस के लिए आपको वर्कआउट रूटीन को अपने दिनचर्या का एक हिस्सा बनाना चाहिए। दीपिका की तरह फ्लैट टमी पाने के लिए आपको रोजाना कम से कम 30 मिनिट योगासन करना चाहिए। दीपिका टमी क्रंचेस भी करती हैं। यह पेट की मसल्स के लिए अच्छी एक्सरसाइज है। क्रंचेस के अलावा उनके फिटनेस रूटीन में स्ट्रेंथनिंग एक्टिविटी जैसे पुश अप्स, पुल अप्स और स्क्वाट शामिल हैं।

3) सनी लियोनी

सनी लियोनी खूबसूरत होने के साथ-साथ हेल्दी और फिट भी हैं। फिगर को स्लिम एंड सेक्सी रखने के लिए उनकी सुबह की शुरुआत एक्सरसाइज के साथ होती है। मेडिटेश से वह कूल रहती हैं। सनी मेडिटेशन से स्ट्रेस को घटाने का बेस्ट तरीका मानती हैं। वो नियमित रूप से वर्कआउट करती हैं। उनके वर्कआउट में वेट ट्रेनिंग, कार्डियो और पिलेट्स शामिल हैं। सनी के अनुसार, आपको रोजाना वॉकिंग पर जरूर जाना चाहिए। एक बेहतर फिगर पाने के लिए आपको सही तरह से एक्सरसाइज करना जरूरी है बल्कि सही डाइट भी उतनी ही जरूरी है। यानी अगर आपको एक टोंड बॉडी चाहिए तो आपको समय निकालकर मेहनत करनी होगी।

4) दिशा पाटनी

आपको बता दें कि दिशा को डांस बहुत पसंद है। यह उनके फिटनेस रुटीन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी है। वह फिटनेस से ज्यादा डांस के जरिए अपने आप को फिट रखने की कोशिश करती हैं। दिशा पाटनी एक ट्रेंड जिमनास्ट भी हैं। वो कभी जिम जाना मिस नहीं करती हैं। बिजी शेड्यूल के बावजूद वह हफ्ते में चार बार जिम जाती हैं। वो हल्के वजन के साथ वह जिम करती हैं। इसके अलावा वो कार्डियो और नियमित रूप से योगा भी करती हैं।

5) जैकलीन फर्नांडिस

जैकलीन फर्नांडिस सुबह उठकर सबसे पहले ग्रीन टी लेना पसंद करती हैं। उसके बाद वे एक या दो घंटे वर्कऑउट करती हैं। उनके फिटनेस रूटीन में स्विमिंग, डांसिंग और योगासन शामिल हैं। बिजी शेड्यूल होने के बावजूद वे योगासन प्राणायाम के लिए समय निकाल ही लेती हैं। इसके अलावा वो नियमित रूप से जिम जाती हैं। वर्कआउट करने से न केवल शरीर फिट रहता है बल्कि शरीर की कार्य क्षमता भी बढ़ती हैं। 

टॅग्स :सनी लियोनदीपिका पादुकोणकैटरीना कैफदिशा पाटनीजैकलीन फर्नांडीज़
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीन्यू ईयर ट्रिप में छाया मौनी रॉय और दिशा पाटनी का स्टाइलिश फ्रेंडशिप गोल

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीविक्की कौशल और कैटरीना कैफ बने माता-पिता, बेटे का किया स्वागत, सोशल मीडिया पर लिखा

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्कीमां बनेंगी कैटरीना कैफ?, पति विक्की कौशल ने शेयर की तस्वीरें, लिखा- 'दिल खुशियों से भरा है'

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम