लाइव न्यूज़ :

दिल का दौरे और स्ट्रोक से बचना है तो करें ये काम, समय से पहले मौत का खतरा भी कम होगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 30, 2023 21:39 IST

छोटी-छोटी अवधि की आकस्मिक गतिविधि हमें स्वास्थ्य लाभ पहुंचाती हैं। गतिविधियों से दिल का दौरा, स्ट्रोक और यहां तक ​​कि समय से पहले मौत का खतरा भी कम हो जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देछोटी-छोटी शारीरिक गतिविधियों के हैं बड़े फायदेगतिविधियों से दिल का दौरा, स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता हैइन गतिविधियों की अवधि और तीव्रता भी मायने रखती है

नयी दिल्ली: दिन प्रतिदिन के घरेलू कामकाज समेत छोटी-छोटी अन्य आकस्मिक गतिविधियों से दिल का दौरा, स्ट्रोक और यहां तक ​​कि समय से पहले मौत का खतरा भी कम हो जाता है। ‘द लांसेट पब्लिक हेल्थ’ के शोध के आधार पर यह दावा किया गया है। हालांकि, दैनिक गतिविधि की अवधि और तीव्रता भी मायने रखती है।

सिडनी विश्वविद्यालय के नेतृत्व में ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया की शोध टीम ने अध्ययन के दौरान लगभग आठ साल तक ब्रिटेन के 25,000 से अधिक वयस्कों पर नजर रखी। अध्ययन के वरिष्ठ लेखक इमैनुअल स्टैमाटाकिस (सिडनी विश्वविद्यालय) ने कहा, ‘सीढ़ियां चढ़ने से लेकर तेजी से फर्श साफ करने तक, हाल के वर्षों में हम यह समझे हैं कि यह केवल संरचनात्मक व्यायाम नहीं है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, बल्कि हम इस बारे में बहुत कम जानते हैं कि छोटी-छोटी अवधि की आकस्मिक गतिविधि हमें कैसे स्वास्थ्य लाभ पहुंचाती है।’

अध्ययन में शामिल वयस्कों की उम्र 42-78 वर्ष थी, जिनमें से सभी ने स्वयं बताया कि उन्होंने व्यायाम या खेल में कोई भागीदारी नहीं की है। शोधकर्ताओं ने ब्रिटिश बायोबैंक और मशीन लर्निंग से डेटा का उपयोग किया और उनकी सात-दिवसीय आकस्मिक शारीरिक गतिविधि के पैटर्न का विश्लेषण किया जिसमें 10 सेकंड तक की गतिविधि को भी शामिल किया गया। इसके बाद उन्होंने इन शारीरिक गतिविधि के सूक्ष्म पैटर्न की प्रतिभागियों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड से तुलना की। इसके लिए उन्होंने प्रतिभगियों पर आठ साल तक नजर रखी ताकि यह समझ सकें कि छोटी-छोटी शारीरिक गतिविधियों की अवधि और तीव्रता का स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है।

शोधकर्ताओं ने पाया कि पूरे दिन की करीब सभी शारीरिक गतिविधि (97 फीसदी) कई ‘स्लॉट’ (टुकड़े) के रूप में संचित थी जिनमें से हर स्लॉट 10 मिनट से छोटा था। सिडनी में पोस्टडॉक्टोरल रिसर्च फेलो मैथ्यू अहमदी ने कहा, ‘दैनिक जीवन की गतिविधियों के माध्यम से मध्यम से मजबूत गतिविधि की छोटी-छोटी अवधि सुनिश्चित करने का विचार शारीरिक गतिविधि को उन लोगों के लिए अधिक सुलभ बनाता है जो संरचनात्मक व्यायाम में भाग लेने के इच्छुक या असमर्थ हैं।’

लेकिन उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों की अवधि और तीव्रता भी मायने रखती है। उन्होंने पाया कि इन ‘स्लॉट’ में 'मध्यम' या 'जोरदार' तीव्र गतिविधि दिल का दौरा या स्ट्रोक जैसी प्रमुख हृदय संबंधी घटनाओं और किसी भी कारण से मृत्यु के खतरे में भारी कमी से जुड़ी थी। इसके अलावा उन्होंने पाया कि एक शारीरिक गतिविधि के दौरान जो लोग प्रति मिनट कम से कम 10 सेकंड या इस गतिविधि की अवधि के 15 प्रतिशत के लिए श्वसन गति बढ़ाने वाले काम करते हैं, उन्हें सबसे अधिक लाभ मिला। 

टॅग्स :हार्ट अटैक (दिल का दौरा)Health Department
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!