लाइव न्यूज़ :

दिन में तीन कप कॉफी बढ़ा सकती है माइग्रेन का खतरा

By भाषा | Updated: August 8, 2019 17:55 IST

‘अमेरिकन जर्नल ऑफ मेडिसिन’ में प्रकाशित एक अध्ययन में दावा किया गया कि दिन में तीन कप या इससे अधिक कॉफी पीने से माइग्रेन का खतरा बढ़ सकता है।

Open in App

अभी तक ऐसा माना जाता था कि सिर दर्द की शिकायत होने पर कॉफी पीने से राहत मिलती है, लेकिन एक अध्ययन में दावा किया गया है कि अधिक कॉफी पीना भी माइग्रेन का कारण बन सकता है। ‘अमेरिकन जर्नल ऑफ मेडिसिन’ में प्रकाशित एक अध्ययन में दावा किया गया कि दिन में तीन कप या इससे अधिक कॉफी पीने से माइग्रेन का खतरा बढ़ सकता है।

इस अध्ययन के तहत माइग्रेन और कैफीन युक्त पेय पदार्थों के बीच संबंध का आकलन किया गया। अमेरिका स्थित ‘बेथ इजराइल डेकोनेस मेडिकल सेंटर’ के अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि विश्वभर में एक अरब से अधिक वयस्क इस बीमारी से पीड़ित हैं और यह दुनिया में तीसरे नंबर की ऐसी बीमारी है जिससे सर्वाधिक लोग पीड़ित हैं।

‘हार्वर्ड टी एच चान स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ’ के एलिजाबेथ मोस्तोफस्की के नेतृत्व में अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों को कभी-कभी माइग्रेन की शिकायत होती है, उन्हें एक या दो बार कैफीन युक्त पेय पदार्थ लेने से उस दिन सिर दर्द नहीं हुआ लेकिन तीन कप या इससे अधिक कॉफी लेने से उस दिन या उससे अगले दिन उन्हें सिर दर्द हुआ।

मोस्तोफस्की ने कहा, ‘‘हालांकि नींद पूरी नहीं होने समेत कई अन्य कारणों से भी माइग्रेन का खतरा बढ़ सकता है है, लेकिन कैफीन की भूमिका विशेष रूप से जटिल है क्योंकि एक तरफ तो यह इसका खतरा बढ़ाती है, दूसरी तरफ यह इसके नियंत्रण में भी मददगार है।’’ यह अध्ययन ऐसे 98 वयस्कों पर किया गया जिन्हें कभी-कभी माइग्रेन की शिकायत होती है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब