लाइव न्यूज़ :

मानसून में बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा, हो सकते हैं गंभीर परिणाम, जानें कैसे करना है अपना बचाव

By रुस्तम राणा | Updated: July 17, 2023 15:06 IST

मानसून सीजन में डेंगू का प्रकोप बढ़ जाता है। इस बीमारी से पीड़ित मरीज में हल्के और गंभीर दोनों तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इन लक्षणों में तेज बुखार, बदन दर्द, चकत्ते, सिरदर्द, जोड़ों में दर्द आदि शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबरसाती मौसम में कई जगहों पर वर्षा का पानी इकट्ठा हो जाता हैबरसाती मौसम में कई जगहों पर वर्षा का पानी इकट्ठा हो जाता हैऐसी जगहों पर मच्छर खूब पनपते हैं, जिससे की डेंगू, चिकनगुनिया सहित कई बीमारियों का खतरा बढ़ा जाता है

Monsoon: इस बार मानसून अपने साथ जमकर बारिश लेकर आया है। कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हैं और कई राज्यों में मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। मानसून के समय अक्सर कुछ बीमारियां देखने मिलती हैं। उनका सीधा संबंध मानसून से होता है। दरअसल, बरसाती मौसम में कई जगहों पर वर्षा का पानी इकट्ठा हो जाता है, जो गंदगी के साथ-साथ बीमारियों को पैदा करने में सहायक होता है। ऐसी जगहों पर मच्छर खूब पनपते हैं, जिससे की डेंगू, चिकनगुनिया सहित कई बीमारियों का खतरा बढ़ा जाता है। आइए जानते हैं मानसून में होने वाली बीमारियों से आप खुद को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं।

मानसून सीजन में डेंगू का प्रकोप बढ़ जाता है। इस बीमारी से पीड़ित मरीज में हल्के और गंभीर दोनों तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इन लक्षणों में तेज बुखार, बदन दर्द, चकत्ते, सिरदर्द, जोड़ों में दर्द आदि शामिल हैं। हालांकि कुछ मामलों में तो मरीज के लिए यह जानलेवा भी हो सकता है। ऐसे में डेंगू से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि मच्छरों से खुद का बचाव करें। अपने घर के आसपास पानी को जमा होने ना दें। घर की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें।

मानसून के दौरान चिकनगुनिया का भी प्रकोप बढ़ जाता है। यह बीमारी भी मच्छरों के काटने से होती है। इसके लक्षणों में फीवर, सिरदर्द, मासंपेशियों और जोड़ों में दर्द आदि शामिल हैं। इससे बचने के लिए आपको मच्छरों से बचना होगा। इसके लिए फुल बाजू के कपड़े पहनें। घर के आसपास पानी जमा होने से रोकें। मलेरिया मलेरिया भी एक मानसूनी रोग है, जो मच्छरों से फैलता है। इसके लक्षणों में भी फीवर, सिरदर्द, ठंड लगना और मांसपेशियों में दर्द शामिल हैं। इसमें भी बचाव के लिए खुद को मच्छरों से बचाएं। 

वहीं जापानी एन्सेफलाइटिस एक तरह का ब्रेन इन्फेक्शन है। यह दिमाग में सूजन का कारण बनता है। जापानी एन्सेफलाइटिस से पीड़ित मच्छर जब किसी इंसान को काटता है तो उसे भी यह बीमारी अपनी चपेट में ले लेती है। गंभीर होने पर यह बीमारी मौत का खतरा भी पैदा कर सकती है। इससे बचने के लिए आप मच्छर के संपर्क में न आएं, इस बात का ख्याल जरूर रखें।  

टॅग्स :मानसूनडेंगू डाइटमानसून हेल्थ टिप्स हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविकसित होते भारत को अस्त-व्यस्त करती बाढ़

भारतJ&K में 125 वर्षों में छठा सबसे ज़्यादा बारिश वाला रहा अगस्त, 73% अधिक बारिश हुई, लद्दाख में सामान्य से 930% अधिक बारिश हुई

भारतManimahesh Yatra 2025: 16 श्रद्धालुओं की मौत, हजारों को किया गया रेस्क्यू, हिमाचल में कुदरत के कहर के बावजूद मणिमहेश यात्रा पर संपन्न

भारतWeather Alert Today: दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश का अनुमान; IMD ने दी चेतावनी

भारतWeather Updates Today: दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड, कहीं बाढ़ तो कहीं बादल फटने से तबाही; IMD ने जारी किया अलर्ट

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत