लाइव न्यूज़ :

देश में गर्मी का प्रकोप जारी,अभी और बढ़ेगा पारा, लू से बचने के उपाय

By उस्मान | Updated: May 25, 2018 08:06 IST

लू लगने से मौत हो सकती है, गर्मी से बचने के लिए इन उपायों को ट्राई करें

Open in App

गर्मी ने दिल्ली सहित पूरे देश में कहर मचा रखा है। तेज धूप और बढ़ते तापमान से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक गर्मी अभी और बढ़ने वाली है। अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ेगा। दिल्ली में पारा 47 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने का अनुमान है। जबकि, अन्य जगहों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने की उम्मीद है। गर्मियों में तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लू लगने का सबसे ज्यादा खतरा होता है। देश में हर साल लू लगने से कई लोगों की मौत हो जाती है। दरअसल इंसान के शरीर का संतुलित तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक होता है, जिसमें शरीर के सभी अंग ठीक तरीके से कार्य करते हैं। लेकिन गर्मी के दिनों में शरीर का तापमान इससे अधिक होने पर कुछ लोगों को सेहत समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शरीर को ठंडा रखने और लू से बचने के लिए आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

यह भी पढ़ें- सिर्फ सेक्स पावर ही नहीं बढ़ाती, कैंसर और डायबिटीज से भी बचाती है यह सब्जी

लू से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

- धूप से आकर एकदम ठंडा पानी न पीएं- पेय पदार्थों का अधिक सेवन करें- दिन में कम से कम दो बार ठंडे पानी से स्नान करें- गर्मी में बहुत अधिक घूमने-फिरने से बचें - बूढ़े, बच्चों या किसी अन्य बीमारी से पीड़ित लोग धूप में जाने से बचें- शरीर को पूरी तरह ढकने वाले कपड़े पहनें- तेज धूप में नंगे पांव न रहें- खाली पेट गर्मी में बाहर न निकलें- बहुत अधिक थका देने वाली एक्टिविटीज से बचें।- गर्मी में बहुत ज्यादा रेशमी, डार्क या चटीले वस्त्र न पहनते हुए सूती व हल्के रंग के कपड़े पहनें- घर से टोपी, चश्मा, छतरी इत्यादि लेकर निकलें- बहुत अधिक टाइट कपड़े न पहनें।

यह भी पढ़ें- केले के पत्ते से हो सकेगा कैंसर का इलाज, बीएचयू में हुई शोध

लू से बचने के घरेलू नुस्खे

- पेय पदार्थो में थोड़ा नमक मिलाकर पीने से लू से बचने में सहायता मिलती है  - धूप में बाहर निकलना भी पड़े तो जेब में एक प्याज रख लें, इससे लू से बचाव में मदद मिलती है - पानी वाली चीजें जैसे तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी का अधिक सेवन करें- धनिए के पानी में चीनी मिलाकर पीएं- यह कच्चे आम का शर्बत यानी आम पन्ना आपको लू से बचाता है- इमली के बीज को पीसकर उसे पानी में घोलकर पीने से लू से बचा जा सकता है- पानी की बोतल साथ रखें और थोड़ी-थोड़ी थोडी देर में पानी पीते रहें- पानी में ग्लूकोज मिलाकर पीते रहना चाहिए। इससे आपके शरीर को उर्जा मिलती है - लू से बचने के लिए बेल या नींबू का शर्बत भी पीया जा सकता है- चाय-कॉफी का कम सेवन करें इसके बजाय नींबू पानी, सोडा, शिकंजी पियें 

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब